{"_id":"6293b2737f47160aac64dc95","slug":"bjp-nominates-krishan-lal-panwar-as-rajya-sabha-candidate-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election: हरियाणा में भाजपा ने एससी चेहरे पर खेला दाव, कृष्ण लाल पंवार राज्यसभा के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Election: हरियाणा में भाजपा ने एससी चेहरे पर खेला दाव, कृष्ण लाल पंवार राज्यसभा के उम्मीदवार
Sun, 29 May 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 11:20 PM IST
सार
भाजपा ने एक ही सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है। इससे कृष्ण लाल पंवार का राज्यसभा में जाना तय है। कांग्रेस ने अजय माकन को हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार
- फोटो : File Photo
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट के लिए अनुसूचित जाति के बड़े चेहरे पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार पर दाव खेला है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को पंवार के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
हालांकि, हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं, लेकिन भाजपा ने केवल एक ही उम्मीदवार घोषित कर साफ कर दिया है कि वह दूसरी सीट के लिए कोई जोड़-तोड़ करने के मूड में नहीं है। दूसरी सीट कांग्रेस के हिस्से में आने की संभावना बनने लगी है। कांग्रसे की ओर से हरियाणा से अजय माकन का नाम तय किया गया है। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं। 31 मई तक राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन किया जा सकता है। 10 जून को इसके लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन
विधायकों की यह है स्थिति
हरियाणा में भाजपा के 40, कांग्रेस के 31, जेजेपी के 10 और निर्दलीय सात विधायक हैं। नियमों के मुताबिक राज्यसभा की पहली सीट जीतने के लिए 31 विधायकों की वोट चाहिए, जबकि दूसरी के लिए 30 वोट क्योंकि भाजपा के पास 40 विधायक हैं और जजपा के दस विधायकों समेत 6 निर्दलीय विधायकों का भी भाजपा को साथ है। ऐसे में कृष्ण लाल पंवार का राज्यसभा में जाना लगभग तय है। भाजपा द्वारा एक ही सीट पर उम्मीदवार घोषित किए जाने से लगभग तय है कि दोनों सीटों के लिए चुनाव निर्विरोध होगा।
विज्ञापन
पांच बार विधायक रह चुके पंवार
कृष्ण लाल पंवार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 1991, 1996 और 2000 में असंध से विधायक रहे हैं। 2009 में इसराना से इनेलो के टिकट पर विधायक रहे। वर्ष 2014 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा का दामन थामा था और जीत के बाद परिवहन मंत्री बनाए गए थे।