फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp national secretry ramlal tour in rohtak, meet all candidate of bjp haryana

43 भाजपा उम्मीदवारों की रोहतक में 'क्लास'

Thu, 18 Sep 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 18 Sep 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
bjp national secretry ramlal tour in rohtak, meet all candidate of bjp haryana

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में विजय पताका फहराने के लिए हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। इसके लिए मंगलवार को रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने सभी अब तक के घोषित 43 उम्मीदवारों की क्लास लगाई। इस क्लास में उम्मीदवारों करो न सिर्फ जीत का फार्मूला दिया गया बल्कि अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी गई। लंबे समय तक आरएसएस में रहे रामलाल ने उम्मीदवारों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा समय फील्ड में दें और जनता के बीच कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर कर भाजपा की नीतियों के बारे में बताएं।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीदवारों की पार्टी की रीति नीति से भी परिचित कराया और चुनाव जीतने की विधिवत जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशियों में केवल प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा को मंच पर स्थान दिया गया।
विज्ञापन


संगठन मंत्री ने प्रत्याशियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी बड़े मुद्दे पर कोई बयान नहीं जारी करेगा। यदि कोई स्थिति बनती है तो केंद्रीय नेतृत्व को सूचित करें। बडे़ मुद्दे को लेकर प्रदेश में पांच जगहों से रोजाना बयान जारी होंगे। कहा, भाजपा जीत रही है। विरोधी छोटे-छोटे मामले में उलझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन किसी मामले में उलझना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित बयान नहीं देना है। जरूरत होने पर आप केंद्रीय कार्यालयों से राय ले सकते हैं। हर गतिविधि की केंद्रीय कार्यालय को सूचना देनी जरूरी है।

अपवाह के चक्कर में पड़ अपने लोगों के खिलाफ बयानबाजी या आक्रोश में आकर मीडिया को जवाब नहीं देना है। मंच के सामने बैठने वालों में कैप्टन अभिमन्यु, मनोहर लाल खट्टर, प्रो. गणेशी लाल, विधायक दल के नेता अनिल विज, ओमप्रकाश धनखड़ सहित सभी सातों महिला प्रत्याशी और अन्य प्रत्याशी शामिल रहे।

प्रत्याशी के साथ रहेंगे संघ के दो पदाधिकारी

प्रत्याशियों को घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी गई। सभी प्रत्याशियों के सहयोग के लिए दो-दो पूर्ण कालिक आरएसएस के ट्रेंड कार्यकर्ता लगाए गए हैं। जो साए की तरह उनके साथ रहेंगे। उनको हर संभव सहयोग करेंगे।

चुनाव प्रचार और टिकट के दावेदारों के विरोध के बारे में भी जानकारी ली गई। कौन कहां विरोध कर रहा है, कौन सहयोग कर रहा है। जिन्हें परेशानी आ रही है, वह भी उनसे पूछी गई।


समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में केवल प्रत्याशियों को बुलाया गया था, लेकिन दावेदार भी आए। गाड़ी भरकर पहुंचे। संदेश दिया गया कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed