फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp national president amit shah speaks on contact with aap mla's in punjab

'आप' विधायकों से संपर्क पर अमित शाह ने दी सफाई, विनीत जोशी हुए शर्मसार

Sun, 21 May 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
bjp national president amit shah speaks on contact with aap mla's in punjab
Amit Shah - फोटो : File Photo
पंजाब में 'आप' विधायकों से संपर्क की बात पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सफाई दी, जिसे सुनकर विनीत जोशी शर्मसार हो गए। अमित शाह ने पंजाब भाजपा के उन दावों की पोल खोल दी, जिसमें प्रदेश सचिव ने हाल में दावा किया था कि पंजाब आम आदमी पार्टी के सात विधायक उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि भाजपा के संपर्क में आप का कोई नेता नहीं है। यह सब गलत है। उल्लेखनीय है कि पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी ने दावा किया था कि आप के कुछ एमएलए भाजपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


भाजपा का विस्तार करने के लिए दौरे पर अमित शाह
प्रेस कांफ्रेंस के आरंभ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की ओर से उनका 110 दिन का दौरा कार्यक्रम तैयार किया गया है। यह दौरा 95 दिन और 15 दिन का होगा। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के मौके पर उनके इस दौरे का उद्देश्य पार्टी का विस्तार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत वे राज्यों में 2-3 दिन रुकेंगे, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में एक दिन ठहरेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आज भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसके सदस्यों की संख्या 11 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। विभिन्न राज्यों में भाजपा के 1387 विधायक हैं और 13 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, जबकि चार राज्यों में भाजपा सहयोगी दल के साथ सत्ता में है।

मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाईं

bjp national president amit shah speaks on contact with aap mla's in punjab
Amit shah
अमित शाह ने केंद्र की भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद को राजनीति से समाप्त करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में तीन चौथाई सीटों पर पार्टी की जीत ने साबित कर दिया है कि मोदी सरकार को जनता ने सराहा है।

इन तीन वर्षों के दौरान विरोधी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सके हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के दौरान गिरी अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने संभाला है। देश में 28.07 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है।

अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से सरकार ने राजनीतिक इच्छा शक्ति का श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया है। तीन साल के दौरान डिजिटलाइजेशन का प्रसार हुआ है और चार करोड़ घरों में शौचालय बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed