{"_id":"588f13014f1c1b2f3de80d3f","slug":"bjp-national-president-amit-shah-rally-at-amritsar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'ये किस प्रकार का कैप्टन है, जिसे राहुल बाबा का ऑर्डर मानना पड़ता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ये किस प्रकार का कैप्टन है, जिसे राहुल बाबा का ऑर्डर मानना पड़ता है'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में अमित शाह की रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कैसा कैप्टन है, जिसे राहुल बाबा के आदेश मानने पड़ते हैं और कांग्रेस के कहे अनुसार चलना पड़ता है। ये कहना है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का। अमित शाह आज पंजाब के अमृतसर में रंजीत एवेन्यू में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।
यहां एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह राहुल गांधी और कांग्रेस के हाथों की कठपुतली हैं। अमित शाह ने पंजाब में फैली अशांति और आतंकवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

बादल साहब के लिए गलत शब्द यूज करना दुखद
अमृतसर में अमित शाह की रैली
अमित शाह ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि लोग बादल साहब के लिए कैसे-कैसे शब्द यूज करते हैं। ये बिल्कुल गलत और दुखद है। पिछले दिनों राजनेताओं ने देश के सबसे कुशल और वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ जो शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं, वे हैरान करने वाले हैं।
अमित शाह ने बादल को सबसे कुशल राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाब को बादल के नाम से पहचाना जाता है, लेकिन विपक्षी उनके समर्पण को भी भूल रहे हैं और अपने राजनीतिक फायदे के लिए उन पर कीचड़ उछालकर घिनौना काम कर रहे हैं। शाह सोमवार को पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अमृतसर के को संबोधित कर रहे थे।