फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bjp national president amit shah in Agroha Dham in hisar, annual fair on Sharad Purnima

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले अमित शाह, सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम

Mon, 17 Oct 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 17 Oct 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
bjp national president amit shah in Agroha Dham in hisar, annual fair on Sharad Purnima
Amit Shah in Hisar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति की बदौलत देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। इसी का नतीजा है कि आज किसी की हिम्मत नहीं है कि हमारी ओर आंख उठाकर देख सके। राजनीतिक इच्छाशक्ति से भाजपा हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में हम 28 साल में पहली बार सबसे तेज बढ़ती आर्थिक शक्तियों में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।  शाह रविवार को अग्रोहा धाम मेले में संबोधित कर रहे थे। केंद्र सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सत्ता संभाली थी तब राह में बहुत रोडे़ थे।
विज्ञापन


उन्होंने धीरे-धीरे इन बाधाओं को हटाते हुए भारत को सबसे तेज बढ़ती आर्थिक शक्ति में सबसे पहले नंबर पर पहुंचा दिया है। मोदी ने जीएसटी को लागू कराया, जो अब तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर सका था। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि हमारी बहादुर सेनाएं हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'28 साल में सबसे तेज बढ़ती आर्थिक शक्तियों में भारत पहले स्थान पर'

bjp national president amit shah in Agroha Dham in hisar, annual fair on Sharad Purnima
Amit Shah in Hisar - फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हथियार या तेल बेचने वाला, जहाज बेचने वाला हो या अन्य व्यापारिक सौदे वाला देश, हर कोई अपना सामान भारत में बनाने को तैयार है। लाखों करोड़ रुपये का विदेशी निवेश आ रहा है। अगले दस पंद्रह साल में भारत आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

उन्होंने कहा कि 125 करोड लोगों को कोई नौकरी नहीं दे सकता। हम युवाओं को स्वरोजगार से स्वावलंबी बनाएंगे। स्टार्टअप, स्टैंड अप, मेक इन इंडिया से देश के युवाओं की छवि बदल रही है।

यह वीआईपी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भटट, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, समारोह के अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, छत्तीसगढ के मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल, स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, गुड़गांव विधायक उमेश अग्रवाल, यमुनानगर विधायक असीम गोयल, सिरसा विधायक मक्खनलाल सिंगला, नोएडा से विधायक बिमला, रिठाला विधायक जयकिशन, दिल्ली विधायक महेंद्र गोयल, बिहार से सांसद रमा देवी, मुज्जफरनगर विधायक कपिलदेव, अग्रोहा ट्रस्ट के संरक्षक नंद किशोर गोयनका व बजरंग दास गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed