{"_id":"60d358e11ccc25099f0ce9a8","slug":"bjp-mp-ravi-kishan-face-protest-of-villagers-in-ropar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ में रुकी शूटिंग: पंजाब में भाजपा सांसद रविकिशन का भारी विरोध, ग्रामीणों ने की नारेबाजी तो बैरंग लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ में रुकी शूटिंग: पंजाब में भाजपा सांसद रविकिशन का भारी विरोध, ग्रामीणों ने की नारेबाजी तो बैरंग लौटना पड़ा
Wed, 23 Jun 2021 09:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (रूपनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (रूपनगर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:27 PM IST
सार
पंजाब के रोपड़ में भाजपा सांसद रविकिशन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह यहां शूटिंग करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। किसानों आंदोलन के समर्थन में ग्रामीणों ने भाजपा सांसद का विरोध किया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्मी अदाकार रवि किशन को पंजाब के रूपनगर (रोपड़) जिले के गांव ढंगराली में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। वह यहां मोरिंडा के निकटवर्ती गांव खैरपुर और ढंगराली में शूटिंग करने पहुंचे थे। रणदीप सिंह, सपिंदर सिंह व जतिंदर सिंह ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके गांव में भाजपा सांसद फिल्म की शूटिंग करने आए तो गांव के नौजवानों ने रवि किशन व उनके अमले का विरोध किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजपा नेता को तुरंत ही गांव से वापस जाना पड़ा। गांव खैरपुर में एक मकान को शूटिंग के लिए सजाया गया था और मकान मालिक को 40 हजार रुपये इसके लिए मिलने थे। गांव के युवाओं ने इसलिए शूटिंग करने वालों का विरोध किया, क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चे के सदस्य दिल्ली मोर्चे पर बैठे हैं लेकिन भाजपा सरकार उनके हक की कोई बात नहीं कर रह रही।
विज्ञापन
जब गांव के नौजवानों ने शूटिंग करने आए व्यक्तियों से शूटिंग की परमिशन के बारे में पूछा और जब उन्हें पता चला कि इसकी आज्ञा ढंगराली के सरपंच गुरप्रीत सिंह बाठ ने दी तो नौजवान सरपंच के घर के आगे पहुंच नारेबाजी की।
विज्ञापन
सरपंच गुरप्रीत सिंह बाठ का कहना है कि शूटिंग करने आए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से उसका कोई लेना देना नहीं है। न ही उसे पता था कि शूटिंग करने वाले भाजपा कार्यकर्ता है। उन्होंने शूटिंग करने वालों को कोई इजाजत नहीं दी। शूटिंग सिर्फ खैरपुर में ही चली थी और ढंगराली में शूटिंग नहीं हुई।