फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MP Raj Kumar Saini makes insensitive statement on Rape Incidents

BJP सांसद बोले- आदिकाल से हो रही रेप की घटनाएं, बढ़ती जनसंख्या है कारण

Sun, 21 Jan 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Raj Kumar Saini makes insensitive statement on Rape Incidents
BJP सांसद राजकुमार सैनी - फोटो : File Photo
हरियाणा में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर बीजेपी सांसद राज कुमार सैनी ने बहुत विवादस्पद बयान दिया है। सैनी ने कहा कि रेप की घटनाएं तो आदिकाल से हो रही हैं और ऐसी घटनाएं सरकार से पूछकर नहीं होती। बोलते हुए माननीय सांसद जी यही नहीं रुके उन्होने देश की बढ़ती जनसंख्या को रेप के पीछे का कारण बता दिया। सांसद ने कहा कि देश की जनसंख्या बढ़ना भी रेप की घटनाओं को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन


सैनी के अलावा कुछ दिन पहले राज्य पुलिस के एक आला अधिकारी ने भी रेप की घटना पर बहुत ही शर्मनाक बयान दिया था। एडीजीपी आरसी मिश्रा ने अपने एक बयान में कहा था कि रेप के मामले समाज का हिस्सा है और यह सब अनंतकाल से चलता आ रहा है। हालांकि मिश्रा ने बाद में जब इस मामले ने तूल पकड़ लिया था तो उन्होंने सफाई दी थी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ को पेश किया गया था। 
विज्ञापन

 


उधर, बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे वारदातों से आहत हैं, लेकिन इसे रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ समाज को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। मीडिया के सामने मुख्यमंत्री ने पिंजौर में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस युवक को गिरफ्तार किया था, उसके बयान और होश आने पर लड़की के बयान एक समान थे। लड़की ने कहा था कि वह मैदान में साइकिल सीख रही थी और हैंडल से उसे चोट लग गई। युवक तो केवल उसको घर तक छोड़ कर आया था। मुख्यमंत्री ने मीडिया से भी अपील की कि वे ऐसी घटनाओं पर सनसनी फैलाने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed