फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MP Kirron Kher said Chandigarh name got maligned due to university

मोहाली Video कांड: किरण खेर बोलीं- यूनिवर्सिटी की वजह से बदनाम हुआ चंडीगढ़ का नाम, यह पंजाब में है

Sun, 18 Sep 2022 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के कुछ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद वायरल होने को लेकर विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद अभिनेता सोनू सूद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
BJP MP Kirron Kher said Chandigarh name got maligned due to university
किरण खेर (फाइल फोटो)

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना पर रविवार को सोशल मीडिया पर देशभर से लोगों ने प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ ट्रेंड करने लगा। बहुत से लोगों को यूनिवर्सिटी के नाम में चंडीगढ़ होने की वजह से गफलत हो गई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भी ट्विटर प्रोफाइल में अपना पता चंडीगढ़ का बता रखा है। ऐसे में लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन व सांसद को कोसना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन


कई लोगों ने यह बताने का भी प्रयास किया कि यह यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नहीं बल्कि मोहाली में है। कई न्यूज चैनलों ने भी यूनिवर्सिटी को चंडीगढ़ में बता दिया। मामला बढ़ने पर शहर की सांसद किरण खेर को आगे आना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर सबसे पहले इस घटना की निंदा की और कहा कि वह इससे बेहद आहत हैं। आगे कहा कि इस संस्थान की वजह से चंडीगढ़ शहर का नाम खराब हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संस्थान मोहाली (पंजाब) के खरड़ में स्थित है। 
विज्ञापन


घटना को सोनू सूद ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के कुछ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद वायरल होने को लेकर विरोध प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद अभिनेता सोनू सूद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सोनू सूद ने लोगों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने का आग्रह किया है। सोनू सूद ने आह्वान किया कि यह वक्त हमारी बहनों के साथ खड़े होने का है। अभिनेता ने ट्वीट किया है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। समय आ गया है कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। यह हमारे लिए परीक्षा का समय है, जिम्मेदार बनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के नेताओं ने की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रकरण की निंदा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित विपक्ष के नेताओं ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस प्रकरण की निंदा की है। राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल नेता एवं पूर्व मंत्री हरसिमरत कौर बादल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस मामले के दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। 


हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मामले में सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएं और जांच एजेंसियां बिना किसी दबाव के इस मामले की तह तक जाएं। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। इस तरह का वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। यह समय पीड़ित बहनों के साथ खड़े होने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed