{"_id":"5c50b64cbdec224bc62b4ac6","slug":"bjp-mla-s-meeting-was-held-in-cm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गरीब तबके को साधेगी हरियाणा सरकार, बैठक में बनी रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गरीब तबके को साधेगी हरियाणा सरकार, बैठक में बनी रूपरेखा
Wed, 30 Jan 2019 09:30 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार लोकसभा चुनावों के एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार को यहां सीएम निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए। सीएम मनोहर लाल ने बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित भाजपा विधायकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में लोकसभा चुनावों से पहले गरीब तबके को साधने की रणनीति बनाई गई। सीएम ने ढाणियों तक बनने वाली दो से तीन करम की सड़कों के प्रस्ताव विधायकों से मांगे हैं।
विज्ञापन
साथ ही विधायकों को अधिक से अधिक बीपीएल कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए गए ताकि गरीब तबके को लाभान्वित कर पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। जींद उपचुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। सरकार, मंत्रियों और विधायकों ने जीत को लेकर अपनी रिपोर्ट दी। सीएम व प्रदेशाध्यक्ष भी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के 12 फरवरी के प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
यह महिला सम्मेलन है, जिसे सफल बनाने के लिए विधायकों को विशेष निर्देश दिए गए। इसके अलावा सीएम ने विधायकों से जनहित में लागू की जा सकने वाली योजनाओं को लेकर भी सुझाव मांगे हैं। विधायकों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने हलकों में फोकस करने को कहा गया है। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की अब तक के कार्यकाल की जनहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों से हर व्यक्ति को अवगत कराएं। ताकि लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर विजय हासिल की जा सके।
विज्ञापन
सीएम व प्रदेशाध्यक्ष ने विधायकों को जनता के बीच में रहने को कहा है। उनकी समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर चर्चा नहीं की गई। अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीएम विधायकों के साथ दोनों चुनाव एक साथ कराने को लेकर राय मशविरा करने वाले हैं।