फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Minister Uma Bharti Said, Mahatma Gandhi Killed by Mad Man, Finish To Congress

केंद्रीय मंत्री बोलीं, पागल आदमी ने की महात्मा गांधी की हत्या, कांग्रेस को खत्म कर दो

Sat, 15 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 15 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
BJP Minister Uma Bharti Said, Mahatma Gandhi Killed by Mad Man, Finish To Congress
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
बीजेपी की दिग्गज केंद्रीय मंत्री का कहना है कि महात्मा गांधी की हत्या एक पागल आदमी ने की थी। आजादी मिल गई तो अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। बचे हुए सभी राज्यों में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


यह कहना है केंद्रीय मंत्री उमा भारती का। अलादीन के कारपेट का उदाहरण देते हुए उमा भारती ने कहा कि जिस तरह अलादीन के जादू से कारपेट उड़ता था। वह किसी को उस पर बैठा लेते थे तो वह भी उड़ता था। असली पावर तो अलादीन के जादू की थी। कारपेट तो मोदी के जादू से उड़ रहा है। हम तो उस में बैठ गए हैं।
विज्ञापन


नहीं सोचा था हरियाणा में सरकार बनेगी
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि हमने तो कभी सोचा ही नहीं था कि हरियाणा की जनता भाजपा का इतना साथ देगी। हरियाणा में तो हमारी सरकार बनना ही हर्ष की बात है। यहां तो थोड़ी सी सीट जीत जाने पर ही खुश हो जाते थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हालत केरल जैसी होती थी। हम लोग तो जीत नहीं पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता चुनाव लड़ना थोडे़ ही छोड़ देते थे। चाहे दो हजार ही वोट मिलते थे। न ही कार्यकर्ता काम करना छोड़ते थे। पहले ही पता होता था कि हार जाएंगे। यहां के लोग साधना व तपस्या करते हैं। आखिर मेहनत का यह फल आया और हमारी सरकार बनी। उमा भारती ने करीब करीब 52 मिनट के भाषण में चार बार यह बात दोहराई।

लखवाड-व्यास प्रोजेक्ट से हरियाणा का सिंचित एरिया बढे़गा

BJP Minister Uma Bharti Said, Mahatma Gandhi Killed by Mad Man, Finish To Congress
उमा भारती - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कहा कि लखवाड-व्यासी प्रोजेक्ट से हरियाणा के बडे़ हिस्से में सिंचाई का एरिया बढे़गा। हरियाणा के डार्क जोन को भी वाटर रिचार्ज करने के लिए केंद्र सरकार प्रोजेक्ट देगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लखवाड़ व्यास पर बांध बनाया जाएगा। जिसमें बरसात का जल एकत्रित होगा।

हथिनी कुंड से यह जल यमुना नदी के माध्यम से छोड़ा जाएगा।  इस परियोजना से हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को फायदा होगा। परियोजना से अकेले हरियाणा के बहुत बड़े सिंचाई क्षेत्र को फायदा होगा। हरियाणा व पंजाब के ऐसे डार्क जोन की पहचान भी की गई है। इसकी पूरी प्लानिंग तैयार की जा रही है।

जेएंडके में शौर्य-धैर्य के साथ लड़ रहे सैनिक
उमा  भारती ने कहा जम्मू-कश्मीर में सैनिक के साथ दुर्व्यवहार के विडियो पर कहा कि अपने साथ जब युद्ध हो तो शौर्य व धैर्य भी हथियार होते हैं। हमने ही सैनिकों को धैर्य के लिए कहा हुआ है। हम कश्मीर के मुददे का हल करेंगे। हम पाक आधारित कश्मीर को लेकर भी रहेंगे। इसका प्रस्ताव पारित कर चुका है। कुलभूषण जाधव के मामले में कहा कि इस मामले में हम सुषमा स्वराज के वक्तव्य में शामिल हैं।

दलिया बनाओ ... साड़ी पहन अय्यो अय्यो करो

BJP Minister Uma Bharti Said, Mahatma Gandhi Killed by Mad Man, Finish To Congress
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala
केंद्र में पहले महिला मंत्रियों को बाल विकास मिलता था ...दलिया बनाओ। चाइल्ड विकास डिपार्टमेंट मिलता था.... बच्चों का ध्यान रखो। साड़ी पहनकर अय्यो अय्यो करो। देश में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्रालय, जन संसाधन मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, हेल्थ मंत्रालय सौंपे।

सेल्फी से खफा दिखी उमा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती सेल्फी से खफा नजर आईं। उन्होंने कहा कि आजकल सेल्फी, फेसबुक, व्हाटसएप फोटो का नया ट्रेंड चल गया है। कार्यकर्ता सेल्फी के चक्कर में धक्का देते हुए आगे आते हैं। मेरी सिक्योरिटी नहीं कई बार मुझे भी धक्के लगते हैं। इस कारण मैं पब्लिक मीटिंग से बचती हूं। मुझे इसका अभ्यास नहीं है।

जो फोटो खिंचवाएगा उसे टिकट नहीं
उमा भारती ने कहा कि मुझे मालाओं का शौक नहीं। मैं उस समय से पार्टी में हूं जब कार्यकर्ताओं के पास गुलदस्ते तथा माला के पैसे ही नहीं होते। अब पैर छूने का चलन भी हो गया है। उन्होंने कहा कि जो नेताओं के साथ फोटो  खिंचवाएगा उसे टिकट नहीं मिलेगा। जो लोगों के दिल में जगह बनाएगा उसे ही टिकट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed