{"_id":"5d7a24dd8ebc3e0157421690","slug":"bjp-minister-rao-inderjit-singh-statement-haryana-assenbly-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बड़ा बयान- भेड़िया बन भाजपा में घुसे लोग, टिकट नहीं लेने दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बड़ा बयान- भेड़िया बन भाजपा में घुसे लोग, टिकट नहीं लेने दूंगा
Thu, 12 Sep 2019 04:30 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसली/नाहड़(रेवाड़ी)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट वितरण से पहले ही भाजपा नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव पर भारी न पड़ जाएं। बुधवार को रेवाड़ी में कोसली विधानसभा के नाहड़ में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जो लोग लोकदल व कांग्रेस का सत्यानाश करके भाजपा में आए हैं, उनको टिकट नहीं लेने दूंगा।
कुछ लोग पार्टी को खोखला करने के लिए भेड़िये बनकर प्रवेश कर गए हैं, उन्हे टिकट नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मैं चुनाव व कोर कमेटी का सदस्य भी हूं। बता दें कि राव का इशारा उनके धुर विरोधी माने जाने व हाल ही में भाजपा में शमिल हुए पूर्व मंत्री की ओर था।
मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी की थी, लेकिन तीसरा आ गया
राव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के साथ भेदभाव को देख कांग्रेस छोड़कर क्षेत्र को न्याय दिलाने के लिए मैंने भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी की थी। लेकिन बीच में तीसरा व्यक्ति आ गया। राव ने कहा कि सही काम करने पर मुझे सीएम की तारीफ करने से परहेज नहीं है। लेकिन यदि उन्हें कोई गलत बात लगी तो वह मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात कहने में भी संकोच नहीं करेंगे।

कांग्रेस का नाश करने में उनका हाथ जो वहां रहे : जगदीश
इनेलो सरकार में मंत्री रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा कि वे पांच साल पहले ही इनेलो छोड़ चुके हैं और कांग्रेस में कभी गए ही नहीं। ऐसे में कांग्रेस का नाश करने वालों में वे लोग होंगे, जो कभी कांग्रेस में रहे हैं। पूर्व मंत्री का इशारा भी केंद्रीय मंत्री की ओर था। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने कोसली से 2014 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था। भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। पार्टी की ओर से जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा।
राव ने विधायक से भी किया किनारा
कोसली से विधायक बिक्रम यादव को नाहड़ की जनसभा में नहीं बुलाया गया। एक समय था जब बिक्रम की पत्नी सुरेश देवी जिला प्रमुख बनाने में भी राव इंद्रजीत का आशीर्वाद रहा। बाद में बिक्रम को कोसली से भाजपा की टिकट दिलाने के बाद मंत्री पद तक पहुंचाने में राव ही सहयोगी रहे। जानकारों का कहना है कि बिक्रम यादव को राव की वजह से ही मंत्री पद गंवाना पड़ा था। इसके बाद से ही दोनों में दूरी पैदा हो गई। डहीना रैली के दौरान विधायक के सीएम का गुणगान करने और उसके बाद हुई हूटिंग से ये दूरी और ज्यादा बढ़ गई। बिक्रम यादव का कहना है कि सभा में बुलाया ही नहीं गया था तो जाने का मतलब नहीं है।

जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया उन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए
नारनौल में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। राव बुधवार को गांव फैजाबाद में उनके पुराने राजनीतिक साथी स्व. राव रामसिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चाहे हरियाणा के मुख्यमंत्री वे नहीं बन सके लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने इस इलाके के विकास के लिए समान काम किया है। आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग नए पार्टी में शामिल हो रहे हैं, ऐसे लोगों को टिकट नहीं मिलनी चाहिए। वे चाहते हैं कि दक्षिणी हरियाणा को शेष हरियाणा के बराबर की हैसियत मिले।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का प्रदेश में जींद उपचुनाव के बाद जनाधार तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। एक समय था जब दक्षिणी हरियाणा में कांग्रेस की तूती बोलती थी। लेकिन, आज कांग्रेस का कोई नामलेवा भी नहीं बचा।
स्व. राव रामसिंह के कार्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामसिंह उनके साथ बुरे दिनों में भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। समारोह के आयोजन छोटेलाल चुड़ेली ने सभी नेताओं को स्वागत किया। इस अवसर पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने जन हितैषी कार्य किए हैं। विधानसभा के चुनाव में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराएगा।