फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister anil vij criticized voilence and jat ptotest

BJP मंत्री विज बोले, कमेटी बनाएं जाट, भीड़ से बात नहीं हो सकती

Sun, 21 Feb 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
bjp minister anil vij criticized voilence and jat ptotest

आरक्षण को लेकर जाटों के हिंसक प्रदर्शन पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज तीखे तेवर दिखाते हुए साफ तौर पर एक बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार जाटों से बात करने को तैयार है, लेकिन इसके लिए जाट पहले कमेटी बनाएं। भीड़ से बात नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि जाटों का आंदोलन नेतृत्वहीन हो गया है और जिस तरह वे हिंसा, लूटपाट पर उतर आए हैं, वह सही नहीं है। हरियाणा के इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन जाटों के कारण यह दाग लग गया है।
विज्ञापन


विज ने कहा कि सरकार जाटों को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जाटों पर निर्भर है कि वे सरकार से बात करना चाहते हैं या नहीं, ताकि सरकार इस मुद्दे पर आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण देने का एक तरीका होता है, बात करें जाट

bjp minister anil vij criticized voilence and jat ptotest

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने भी जाटों को आपस में बैठकर बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने हिंसा और जाम को गलत करार देते हए जाटों की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि जाटों का कोई लीडर नहीं है। ऐसे में सरकार भी किससे बात करे। वैसे सरकार आरक्षण देने को प्रतिबद्ध है, लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है। जिस पर प्रस्ताव पेश करके ही काम किया जाएगा।

जाट आर्थिक आधार पर आरक्षण मांग रहे हैं और आरक्षण विधेयक में संशोधन केंद्र सरकार करेगी। इसके लिए एक प्रक्रिया है, जिसे पूरा किया जाएगा। इसलिए जाट आराम से बात करें और माहौल को शांत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed