फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bjp minister anil vij, anil vij controversial statement, captain ajay yadav, SYL issue, haryana bjp

भाजपाई मंत्री के विवादित बोल, लोगों को भौंकने की आदत होती है

Mon, 25 Apr 2016 03:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
bjp minister anil vij, anil vij controversial statement, captain ajay yadav, SYL issue, haryana bjp
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपाई मंत्री ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। ये मंत्री कोई और नहीं, बल्कि हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज हैं। इस बार उनका कहना कि कुछ लोगों को भौंकने की आदत होती है। गली से कोई निकले उन्होंने भौकना ही है।
विज्ञापन


ऐसा उन्होंने कैप्टन अजय यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा। कैप्टन अजय यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भ्रष्टाचार की जननी कहा था। इसका जवाब देने के लिए ही उन्होंने ऐसा कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कैप्टन अजय यादव से ही सवाल करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री बताएं कि उन्होंने कितनी एफ.आर.आई दर्ज़ कराई है, कितनी शिकायतें दर्ज़ करवाई और वे चुप क्यों रहे आखिर क्या है उनकी कमजोरी। वैसे अनिल विज पार्टी का बचाव करने व पार्टी के खिलाफ बोलने वालों को जवाब देने में हमेशा ही आगे रहते हैं, इसलिए सुर्खियों में भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल विज ने इसके साथ ही पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ट्वीट का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल का पानी किसको मिलना है किसको नहीं ये फैसला करने वाले बादल कौन होते है। अगर फैसला उन्होंने करना होता तो शायद हवाएं भी इधर को न आने देते।


ट्वीट पर उन्होंने लिखा कि एस.वाई.एल हमारा स्टैंड 34 सालो से एक ही है कि पंजाब का पानी केवल पंजाब के किसानों के लिए है। उन्होंने कहा कि ये फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed