फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

bjp घोषणा पत्र पर हरियाणा का चेहरा!

Sun, 05 Oct 2014 08:51 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी घोषणा पत्र के मुख्य पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा का पगड़ी पहने हुए चित्र लगाया है। सियासी हलकों में इसके कई कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने अब तक सीएम पद के दावेदार का नाम घोषित नहीं किया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर भाजपा को बहुमत मिलती है तो प्रदेश अध्यक्ष सीएम पद के प्रबल दावेदारों में से एक हो सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते रामबिलास शर्मा को घोषणा पत्र के मुख्य पेज पर जगह दी गई है।

हालांकि पार्टी किसी एक का चेहरा आगे कर अन्य नेताओं की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। वीरवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी की मौजूदगी में रामबिलास शर्मा ने घोषणा पत्र पढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने घोषित नहीं किया है मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

पार्टी ने अब तक अधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि यदि हरियाणा में उनकी पार्टी को बहुमत मिलता है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। लेकिन यह संकेत जरूर दिए हैं कि 19 अक्तूबर को संभावित बहुमत मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यहां स्पष्ट किया कि चुनाव में अगर जनता भाजपा को मौका देगी तो 19 अक्तूबर को ही सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हालांकि वे इस बात का जवाब नहीं दे सके कि भाजपा यह कैसे तय करती है कि किस राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा दिखा कर चुनाव लड़ना है और कहां पर नहीं। अलबत्ता उन्होंने यह जरूर कहा कि यह निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड करता है।

भाजपा ने पेश किया लुभावना घोषणा पत्र

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

कांग्रेस के घोषणा पत्र के ठीक एक दिन बाद भाजपा ने वीरवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर हरियाणा की जनता के साथ सुशासन का वादा किया है।

पार्टी ने 16 पेज के घोषणा पत्र में किसानों, वरिष्ठ नागरिकाें, युवाओं और गरीबों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 1966 के बाद से हरियाणा की राजनीति में दूसरे दलों का सहारा बनने वाली भाजपा इस बार सत्ता का स्वाद चखने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाह रही है।

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में सत्ता में आएगी तो प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। बुजुर्ग और विधवाओं की पेंशन प्रतिमाह दो हजार रुपये, गेस्ट अध्यापकों और अन्य दिहाड़ीदार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियमित किए जाएंगे।

असहाय व्यक्तियों को एक रुपये किलो अनाज

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

हरियाणा में असहाय व्यक्तियों को एक रुपये किलो अनाज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का लुभावना वादा भाजपा ने किया है। इसके अलावा स्कूल जाने वाली छात्राओं के लिए सुरक्षा गार्ड युक्त विशेष स्कूली बसे चलवाने का दावा किया है। इसके अलावा राज्य के बेरोजगार युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए मानदेय का पासा फेंका है।

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 12वीं पास बेरोजगार युवक और युवतियों को महीने में कम से कम 100 घंटे पार्ट टाइम जॉब के बदले 6000 रुपये मासिक मानदेय  तथा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को 9000 रुपये मासिक मानदेय का वादा किया है।

इसके अलावा हरियाणा में हाईकोर्ट की एक खंडपीठ स्थापित करने की बात कहीं गई है, जिससे दक्षिण और मध्य हरियाणा के लोगों को लाभ मिल सके।

घोषणा पत्र जारी करने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी, हरियाणा प्रभारी जगदीश मुखी, सह प्रभारी डा. अनिल जैन, घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन प्रो. गणेशीलाल भी मौजूद थे।

मुख्य बिंदु

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

प्रत्येक गांव को 24 घंटे बिजली
भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना
प्रदेश की जीडीपी ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत करने का दावा
गोवंश के संरक्षण से दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा
छोटे दुकानदारों को न्यूनतम ऋण प्रदान करने का दावा
बीपी एल परिवारों को एक रुपये किलो अनाज

भाजपा की घोषणाएं दस साल पीछे : दीपेंद्र हुड्डा

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के घोषणा पत्र का विशलेषण कर घोषणाओं को दस साल पीछे बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2005 और 2009 में किए अपने सभी वादों को पूरा कर दिया है। भाजपा ने उन्हीं वादों को अपने घोषणा-पत्र में शामिल किया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की अलग से खंड पीठ का वादा करके भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह चंडीगढ़ में ही हरियाणा के अलग हाईकोर्ट के खिलाफ  है। इसका यह मतलब भी है कि भाजपा ने चंडीगढ़ पर अपना दावा छोड़ दिया है।

यहां जारी बयान में दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा ने कहा है कि वह सत्ता में आने पर दिल्ली के एम्स जैसे दो चिकित्सा संस्थान हरियाणा में स्थापित करेगी। इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे किस शहर में खुलेंगे और कब तक।

हाईकोर्ट की खंडपीठ के मुद्दे पर किया पलटवार

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

भाजपा नेता शायद यह बात भूल गए कि बाढसा में एस पहले से ही स्थापित किया जा चुका है और पीजीआई रोहतक को भी मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाकर एम्स जैसा दर्जा दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट किया है कि सिरसा, रेवाड़ी व कुरुक्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जबकि भाजपा ने इसका खुलासा ही नहीं किया।

भाजपा एसवाईएल पर गंभीर नहीं:
दीपेंद्र ने कहा कि अगर भाजपा एसवाईएल के मुद्दे पर इतनी ही गंभीर है तो पंजाब में उनके गठबंधन से सरकार है और उसे चाहिए कि वह पंजाब सरकार पर दबाव बनाकर हरियाणा के किसानों को उनके हिस्से का पानी दिलवाएं।

नई खेल नीति एवं ब्लाक स्तर पर स्टेडियम की घोषणा को हास्यास्पद बताते हुए दीपेंद्र ने कहा कि भाजपाइयों को शायद इस बात का ज्ञान नहीं है कि हरियाणा में 146 ब्लॉक है और सरकार इन ब्लाकों में एक से सवा करोड़ रुपये प्रति स्टेडियम के हिसाब से 236 खेल स्टेडियम का निर्माण पहले ही करवा चुकी है।

भाजपा का घोषणा पत्र मात्र चुनावी स्टंट: अभय

bjp menifesto for haryana assembly elections 2014

इनेलो ने हरियाणा भाजपा के घोषणा पत्र को चुनावी स्टंट और झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि आज केंद्र में भाजपा की सरकार है। अगर भाजपा चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा सम्मान पेंशन बुजुर्गों को दो हजार रुपये महीना देने के प्रति गंभीर है तो उसे तुरंत केंद्र सरकार से इसे पूरे देश में लागू करवाना चाहिए।

अन्यथा यह माना जाएगा कि भाजपा केवल हरियाणा के लोगों को बहकाकर वोट लेने के लिए हरियाणा में यह घोषणा कर रही है और इस घोषणा के प्रति भाजपा में कहीं कोई संजीदगी नहीं है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में भाजपा का शासन है और पूर्ण बहुमत की सरकार है ऐसे में केंद्र की भाजपा सरकार को दो हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने से कौन रोक रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए बुढ़ापा पेंशन योजना लागू की थी और बाद में अन्य राज्यों व केंद्र ने इस योजना का अनुसरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed