हरियाणाः भाजपा में मंत्रियों पर समर्थकों को टिकट दिलवाने का दबाव, जारी करनी पड़ी अधूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पांच नगर निगमों में हो रहे चुनाव में वार्ड प्रत्याशियों के टिकट मंत्रियों के बीच खींचतान में फंस गए हैं। इसके चलते सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से करनाल निगम के ही 20 वार्ड प्रत्याशियों की पूरी सूची जारी हो सकी। पानीपत की पूरी सूची अटक गई है, जबकि यमुनानगर से 22 में से 21, रोहतक के 22 में से 17, हिसार के 20 में से 13 ही वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकी।
प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने बताया कि पानीपत की सूची फाइनल होकर प्रदेश चुनाव समिति की ओर से नहीं आई है, जबकि शेष बचे वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा पर अभी मंथन चल रहा है। रोहतक नगर निगम में 22 वार्ड हैं। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि स्थानीय विधायक होने के नाते सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से विचार विमर्श के बाद आधे से ज्यादा वार्डों में टिकट फाइनल हो गए थे, लेकिन वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पर भी उनके समर्थकों ने वार्ड पार्षद चुनाव में पार्टी का टिकट दिलवाने का दबाव बनाया।
इसके चलते कई वार्डों में मामला फंस गया। बोहर निवासी मीनाक्षी नांदल को कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का समर्थक माना जाता है। वह टिकट के लिए पंचायत लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गईं, जबकि वार्ड नौ से ही भाजपा की टिकट रमेश बोहरिया मांग रहा है, जिसे सहकारिता मंत्री समर्थक माना जाता है। वहीं, वार्ड नंबर 4, 9, 12, 15 व 17 में भी पेंच फंसा हुआ है।
करनाल : नगर निगम के वार्ड नंबर एक से नवीन कुमार एडवोकेट, दो से गुरप्रीत भिंडर, 3 से बबली पत्नी देवेंद्र सिंह, 4 से नेहा रानी पुत्री लेखराज गर्ग, 5 से सुभाष कश्यप, 6 से नीलम देवी पत्नी राजेंद्र सिरसी, 7 से जितेंद्र शर्मा, 8 से मेघा भंडारी पुत्रवधू अशोक भंडारी, 9 से मुकेश अरोड़ा, 10 से वीर विक्रम कुमार, 11 से रमनजीत कौर पत्नी गुरिंद्र सिंह विर्क, 12 से मोनिका गर्ग पुत्रवधू कृष्ण गर्ग, 13 से विजय सिंगला, 14 से रामचंद्र काला, 15 से सोनिया पंडित पत्नी नरेंद्र पंडित, 16 से रजनी परोचा, 17 से गजे सिंह सैनी, 18 से हरीश कुमार, 19 से राजेश अग्धी पुत्र भगवान दास अग्धी, 20 से सुधीर यादव को टिकट दिया गया है।
यमुनानगर : भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से यमुनानगर नगर निगम के चुनाव में 22 में से वार्ड नंबर 13 को छोड़कर 21 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए गए। इसमें एक वार्ड से शशि कांता, 2 से प्रवीण शर्मा, 3 से शीतल राजपूत, 4 से हरिंद्र कुमार, 5 से मीनाक्षी, 6 से प्रीति जोहर, 7 से रामआसरा, 8 से संगीता सिंघल, 9 से भावना, 10 से सुरिंद्र शर्मा, 11 से संकेत प्रकाश, 12 से संजीव कुमार, 14 से रानी कालरा, 15 से कृष्ण सिंगला, 16 से संदीप धीमान, 17 से एकता शर्मा, 18 से कुसुमलता, 19 से ऊषा, 20 से रेखा, 21 से अभिषेक मुद्गिल व 22 से सविता को टिकट दिया गया है।
हिसार : प्रदेश के अंदर नगर निगम हिसार के चुनाव में भाजपा ने 20 में से अहम 13 वार्ड प्रत्याशियों के नाम अभी उजागर किए हैं। इसमें वार्ड नंबर 2 से कविता केडिया, 3 से मंजू खटाना, 4 से अनिल सैनी उर्फ मानी, 5 से ज्योति महाजन, 6 सुशील, 8 से भूपसिंह रोहिल्ला, 11 से यादवनी ग्रेवाल, 12 से कैप्टन नरेंद्र शर्मा, 14 से घनश्याम गोयल, 15 से प्रीतम सैनी, 17 से डाक्टर महेंद्र जुनेजा, 18 से जयबीर गुर्जर व 19 से सुनीता रेढू शामिल हैं।
रोहतक : भाजपा ने नगर निगम रोहतक के 22 वार्डों में से 17 प्रत्याशियों के नाम देर रात जारी किए हैं। इसमें वार्ड नंबर 1 से नीलम पांचाल, 2 से कुसुम, 3 से तिलकराज चौहान, 5 से कविता खटक, 6 से सुरेश किराड़, 7 से बलजीत सिंह, 8 से रोहताश कुमार, 10 से मोनू, 11 से सुमन रानी, 13 से कंचन खुराना, 14 से राधेश्याम ढल, 16 से डिंपल जैन, 18 से नीलम, 19 से मुक्ता नागपाल, 20 से पूनम किलोई, 21 से प्रवीण कौशिक व 22 से धर्मबीर शर्मा शामिल हैं।