फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP made new strategy to come to power for the third time in Haryana

Haryana News: तीसरी बार सत्ता में आने की भाजपा ने बनाई नई रणनीति, इस वोट बैंक पर पार्टी की निगाहें

Mon, 19 Dec 2022 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Dec 2022 01:30 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व ने यह रणनीति गुरुग्राम में शनिवार और रविवार को तैयार की। संगठन के नेताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्षों के साथ विचार किया, रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद पहुंचे और उन्होंने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मंथन किया।

विज्ञापन
BJP made new strategy to come to power for the third time in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है। पड़ोसी राज्य हिमाचल और पंजाब के नतीजों को देखते हुए हरियाणा भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। पंजाब और दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की काट के लिए स्वाभिमान अभियान चलाया जाएगा। भाजपा इस अभियान के जरिये घर घर पहुंचेगी और मुफ्तखोरी के खिलाफ लोगों का स्वाभिमान जगाने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, नया वोट बैंक तैयार करने के लिए उन लोगों के पास पहुंचा जाएगा, जो चुनाव में मतदान केंद्र तक पहुंचते ही नहीं हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व ने यह रणनीति गुरुग्राम में शनिवार और रविवार को तैयार की। संगठन के नेताओं ने शनिवार को जिलाध्यक्षों के साथ विचार किया, रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद पहुंचे और उन्होंने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मंथन किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खासकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ किस प्रकार से लड़ाई लड़नी है, उसकी रणनीति का खुलासा किया। आप के मुफ्त बिजली पानी योजनाओं की काट के लिए मनोहर लाल ने कहा इसके लिए जरूरतमंद लोगों को बीच में जाकर उनका स्वाभिमान जगाना है कि वो मुफ्त में कोई चीज लेने के बजाय अपने स्वाभिमान की बात करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की रणनीति है कि लोगों को यही बात समझानी है कि भाजपा की सरकार हर सरकारी लाभ देगी लेकिन लोगों का स्वाभिमान बनाए रखेगी, ताकि लोग यह महूसस करें कि वह सरकार से भीख नहीं ले रहे हैं, बल्कि अपने सम्मान के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कहा कि भाजपा लोगों को रोजगार देकर अपने पैरों पर खड़ा करेगी, न ही कोई मुफ्त चीज देगी। इसी प्रकार, संगठन के नेताओं ने कांग्रेस को घेरने के लिए  कांग्रेस की गुटबाजी, राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर किस प्रकार से हमला करना है, उसके बारे में गुर दिए गए।

इसी प्रकार, भाजपा ने नया वोट बैंक तैयार करने के लिए विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों को जुट जाने का निर्देश दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि 2024 के चुनाव में हर हाल में वोट प्रतिशत बढ़ाना है। यह तभी संभव होगा, जब उन मतदाताओं को चिन्हित किया जाएगा तो अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसके लिए खास तौर पर रणनीति बनानी होगी और हर बूथ स्तर पर इनकी पहचान करके उनको अपने पक्ष में वोट के लिए तैयार करना है।

भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के नेताओं ने कहा कि यह तभी संभव है, जब ऐसे मतदाताओं के घर घर जाकर उनको भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोई भी चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता है, पंचायत, निकाय से लेकर सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरना चाहिए, क्योंकि हर चुनाव से माहौल बनता है। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का निर्देश
सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया परसेप्शन बनाता है। हमें उस पर काम करना चाहिए और हमारी जनहितैशी योजनाएं सोशल मीडिया के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए और ज्यादा प्रयास करें। उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही लोगों के बीच राष्ट्रवाद को जगाना है। साथ ही जनता को ये भी बताया कि किस प्रकार से पहले भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे लेकिन अब की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed