फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP made a crude joke with sugarcane farmers: Hooda

गन्ना किसानों के साथ भाजपा ने किया भद्दा मजाक : हुड्डा

Sun, 17 Nov 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
BJP made a crude joke with sugarcane farmers: Hooda
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने एक बार फिर गन्ना किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। सरकार ने गन्ने के रेट में 14 रुपये की मामूली बढ़ोत्तरी करके किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का है। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत के मद्देनजर आज की तारीख में रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा होना चाहिए। लेकिन 10 साल सत्ता में रहते हुए भी भाजपा ने मात्र 386 रुपये ही रेट किया है। भाजपा ने गन्ने के रेट में जितनी बढ़ोतरी की है, इसके मुकाबले खाद, बीज, दवाई, ट्रैक्टर पार्ट्स, खेती उपकरणों, डीजल व लेबर के रेट में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। इसलिए यह मामूली बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार के दौरान गन्ने के रेट में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई थी। प्रदेश की सत्ता में जब कांग्रेस आई तो 2005 में गन्ने का भाव मात्र 117 रुपये था लेकिन कांग्रेस ने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में लगभग 3 गुना यानी 165 प्रतिशत बढ़ोतरी करके रेट को 310 रुपये तक पहुंचाया था। लेकिन भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में गन्ने के रेट में मात्र 24 प्रतिशत ही बढ़ोतरी की। इतनी बढ़ोतरी तो कांग्रेस सिर्फ एक साल के भीतर कर देती थी, जितनी भाजपा ने 10 साल में की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed