फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders protests against government fot not implementing citizenship amendment act in Punjab

नागरिकता संशोधन कानून पंजाब में लागू न करने पर भड़के भाजपाई, फूंका पंजाब सरकार का पुतला

Tue, 17 Dec 2019 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders protests against government fot not implementing citizenship amendment act in Punjab
पठानकोट में प्रदर्शन करते भाजपा नेता।

प्रदेश में कैप्टन सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू न करने पर भड़के भाजपाई मंगलवार को सड़क पर उतर आए। पंजाब के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका। पठानकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विपन महाजन की अगुवाई में बाल्मीकि चौक में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका।

विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कानून में 6 धर्मों के प्रताड़ित भारत में पिछले कई वर्षों से रह रहे नागरिकों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए है। मास्टर मोहन लाल ने कहा कि हम नागरिकता दे रहे हैं, राष्ट्रीयता नहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे, जिन्हें प्रताड़ित कर पाकिस्तान से बाहर निकाल दिया था। आज वहां पर नाममात्र हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों को उकसा कर देश भर में दंगे करा रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार सूबे में इस कानून को लागू नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कानून के लागू होने से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम सबको इस कानून को मानना चाहिए और इतने वर्षों से परेशान हिंदुओं को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष नरिंद्र परमार, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, विनोद धीमान,  प्रदीप रैणा, भाजयुमो प्रदेश सचिव मनदीप अरोड़ा, अंकुश महाजन आदि उपस्थित थे

‘घुसपैठियों का साथ दे रही कैप्टन सरकार’

फतेहगढ़ साहिब में नागरिकता संशोधन कानून सूबे में न लागू करने के विरोध में भाजपा जिला इकाई ने सरहिंद मंडी में मंडल प्रधान मनोज गुप्ता के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  

नंगल में कैप्टन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
नागरिकता संशोधन कानून सूबे में नहीं लागू करने पर भाजपाइयों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला रूपनगर भाजपा अध्यक्ष जतिंदर सिंह अठवाल व पंजाब भाजपा के सचिव डा. परमिंदर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूबा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंका।

बरनाला में भी भाजपाइयों ने कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने मंगलवार को नेहरू चौक के समक्ष कैप्टन सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस को अपनी सियासत को छोड़ कानून का समर्थन करना चाहिए। नवांशहर में भाजपाइयों ने अपना विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed