{"_id":"60a798564f181f4be775ce61","slug":"bjp-leaders-of-chandigarh-met-administrator-vp-singh-badnore-on-issue-of-increased-rate-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पानी के बढ़े दाम से भाजपा परेशान, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिलकर लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पानी के बढ़े दाम से भाजपा परेशान, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिलकर लगाई गुहार
Fri, 21 May 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 04:54 PM IST
सार
भाजपाई पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दखल के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में बदनौर से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
पानी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पानी के बढ़े दाम को कम कराना भाजपा के नाक का सवाल बन गया है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने इस मामले में दखल दिया है। गुरुवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से मिला। नेताओं की सक्रियता को देखकर कहा जा रहा है कि प्रशासक अगले कुछ दिनों में पानी के बढ़े दामों पर बड़ा एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों यह खबरें आई थी कि प्रशासन बढ़े पानी के दाम को कम करने पर सहमत नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, इन खबरों पर भी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आपत्ति जताई है। प्रशासक से मिले भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व महा मंत्री रामवीर भट्टी शामिल थे।
विज्ञापन
बैठक में पानी के बढ़े दामों और हालिया दिनों में हुए घटनाक्रम पर चर्चा की गई। पानी के मुद्दे पर प्रशासक भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया है कि वह अगले कुछ दिनों में अपने सलाहकार मनोज परिदा, नगर निगम के कमिश्नर केके यादव और मेयर रविकांत शर्मा के साथ बैठक करेंगे और नगर निगम सदन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर चर्चा कर, आम जनता के हक में फैसला लिया जाएगा। इस आधार पर भाजपा के नेता काफी आश्वस्त हैं कि अगले कुछ दिनों में पानी के बढ़े दामों को कम करने संबंधी कोई बड़ा एलान हो सकता है।
विज्ञापन
पानी के दाम बढ़ने के बाद नगर निगम की हाउस की बैठक में एक नया प्रस्ताव पास किया गया और दामों को कम करने के लिए प्रशासन के पास भेजा गया। कई महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक वह फाइल एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के टेबल पर घूम रही है। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव दाम घटाने के पक्ष में नहीं है। उनका कहना है कि विभाग पहले से ही काफी घाटे में है। ऐसे में दाम घटाना ठीक नहीं है। हालांकि भाजपा नेता दाम घटाने पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रशासन के भी कई वरिष्ठ अधिकारी दाम घटाने के पक्ष में नहीं है। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस बैठक के बाद भाजपा के तमाम नेता काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में पानी के दाम घटा दिए जाएंगे।