फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders meeting in Rohtak for party organization

हरियाणा फतेह के लिए भाजपा का मंथन, हर कार्यकर्ता को 25 सदस्य जोड़ने और 5 कमल बनाने का मिला लक्ष्य

Sat, 29 Jun 2019 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders meeting in Rohtak for party organization
भाजपा संगठन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि एक साल में एक कार्यकर्ता को 25 नए सदस्य जोड़ने होंगे। साथ ही एक बूथ पर पांच जगह कमल का चिह्न बनाकर पार्टी के स्लोगन लिखना होगा। वे शुक्रवार को रोहतक स्थित तिलियार झील के सभागार में संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 के तहत जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रमुख एवं सह प्रमुख की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा। एक मोबाइल नंबर से चार सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी धर्मों, वर्गो, जातियों और अजा, अजजा, महिला, युवा, युवती, छात्र, छात्रा, गरीब व मध्यम वर्गों से सीधा संपर्क किया जाना अपेक्षित है। 
विज्ञापन


अभियान के तहत नए मतदाताओं को को चिह्नित कर उन्हें सदस्य बनाया जाए। सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, शहीदों के परिवारों, झुग्गी-झोपड़ी एवं सेवा बस्तियों से सघन संपर्क कर सदस्य बनाना अपेक्षित है। मॉल बाजार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अन्य सार्वजनिक केंद्रों पर अभियान चला कर नुक्कड़ सभाओं/ नाटकों, केएनओपी लगाकर, मोबाइल द्वारा मिस्ड कॉल करवाकर सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी तय करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP leaders meeting in Rohtak for party organization
रोहतक में भाजपा नेताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला

गौतम ने बताया कि सदस्य बनने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, सदस्यता नंबर 8980808080 को डायल करने के बाद सदस्य बनने वाले के मोबाइल में जो नंबर एसएमएस में प्राप्त हुआ है सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को भरना होगा। 25 सदस्यों का विवरण पूर्ण होने पर उसे स्व हस्ताक्षर कर सदस्यता प्रमुख/मंडल अध्यक्ष के पास जमा करना अपेक्षित होगा। 

संगठन द्वारा सत्यापित होने के पश्चात ही वह कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य के लिए पात्र माना जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रमुख गोविंद भारद्वाज एवं विशाल सेठ, संगठन महामंत्री सुरेश, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश मीडिया सहप्रमुख रणदीप घनघस,  जिला प्रभारी शमशेर सिंह खरक, रोहतक के सदस्यता प्रमुख वीर सिंह हुड्डा, एडवोकेट रणवीर ढ़ाका, कमल धींगड़ा, एडवोकेट अनिता बुधवार, सुनीता सैन, संजय बल्हारा, अशोक वर्मा, कप्तान जसिया, दिनेश घिलौड़, देवराज आदि मौजूद रहे। 

सांसद ज्यादा से ज्यादा गांवों का करें दौरा : रामपाल 
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के दौरान शहर के साथ-साथ गांवों के बूथों पर भी फोकस करना होगा। इसके लिए प्रदेश के सभी 10 सांसद गांवों में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा गांवों का दौरा करें। वे शुक्रवार को सदस्यता प्रमुख व जिलाध्यक्षों की दूसरे चरण की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हर बूथ पर पांच जगह कमल के निशान बनाने होंगे वह भाजपा के नारे लिखवाने होंगे। उन्होंने कहा कि अभी संसद का सत्र चल रहा है इसके बाद अगस्त में प्रदेश के सभी सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक गांव का दौरा करेंगे।

सदस्यता अभियान के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सितंबर में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की जीत के बाद प्रदेश में अलग सा माहौल बना हुआ है। इसी कारण अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियां आरंभ हो जाए, ताकि जो मिशन विधानसभा चुनाव के लिए लिया है वह पूरा किया जा सके। 

ये चलेगा सदस्यता अभियान
: मंडल सदस्यता प्रमुखों की जिला बैठक    2 जुलाई तक
: बूथ/ शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक    5 जुलाई तक
: सदस्यता विस्तारकों की कार्यशाला    15 जुलाई से 21 जुलाई के मध्य
: सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम    6 जुलाई से 11 अगस्त तक
: सत्यापन तथा मंडल में बूथ के अनुसार रजिस्टर तैयार करना- 30 अगस्त, 2019 तक
: सक्रिय सदस्यता    12 अगस्त से 31 अगस्त तक
: सत्यापन व रजिस्टर बनाना    1 सितंबर से 10 सितंबर, 2019 तक
: सक्रिय सदस्यता हेतु जिला स्तर पर 3 की उपसमिति बनेगी (जिसमें संयोजक प्रदेश से नियुक्त होगा अन्य जिलों से) 31 जुलाई 2019 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed