{"_id":"619e19c5973e7528542416af","slug":"bjp-leaders-held-a-meeting-ahead-of-the-municipal-elections-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में एकजुटता दिखाने की कोशिश: हाईकमान के फरमान पर साथ आए धुर विरोधी नेता, विपक्ष में हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में एकजुटता दिखाने की कोशिश: हाईकमान के फरमान पर साथ आए धुर विरोधी नेता, विपक्ष में हलचल तेज
Wed, 24 Nov 2021 04:32 PM IST
ajay kumar
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:32 PM IST
सार
नगर निगम चुनाव से ठीक पहले चंडीगढ़ में धुर विरोधी भाजपा नेताओं ने एक साथ बैठक कर सभी को चौंका दिया। यह बैठक संजय टंडन के घर पर हुई। अगली बैठक सत्यपाल जैन के घर पर होगी। निगम चुनाव से पहले एकजुटता दिखने की ये भाजपा की कोशिश है।
विज्ञापन
बैठक करते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनाव के आगाज के साथ ही एक तस्वीर ने हलचल मचा दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन के घर पहुंचे। ऐसा कई वर्षों बाद हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद भी मौजूद रहे। इस डिनर डिप्लोमेसी ने विरोधी खेमे में इस बात को लेकर हलचल मचा दी है कि एक दूसरे को फूटी आंख न सुहाने वाले नेता एक साथ एक जगह कैसे बैठे हैं।
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान के फरमान पर भाजपा में एक-दूसरे के धुर विरोधी नेता 'साथ-साथ' हैं। इस उच्चस्तरीय स्तरीय कमेटी को पॉलिटिकल एजेंडा कमेटी का नाम दिया गया है। इसमें सौदान सिंह, विनोद तावड़े, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सांसद किरण खेर, अरुण सूद, सत्यपाल जैन और संजय टंडन शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर इस कमेटी की पहली बैठक संजय टंडन के घर पर हुई। इसके बाद अगली बैठक सत्यपाल जैन के घर पर होगी, जहां संजय टंडन समेत सभी नेता डिनर पर नगर निगम चुनाव के एजेंडे पर चर्चा करेंगे। पार्टी हाईकमान के फरमान के आगे एक-दूसरे के विरोधी नेताओं को भी झुकना पड़ा है और अब सभी साथ काम करने को तैयार हैं। चुनाव से पहले सभी नेता एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
अरुण सूद ने कहा कि भाजपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। संजय टंडन के घर पॉलिटिकल एजेंडा कमेटी की बैठक हुई है। इसके बाद अगली बैठक सत्यपाल जैन व अन्य नेताओं के घर होगी। पार्टी के अंदर सभी फैसले मिलजुल कर लिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस डिनर डिप्लोमेसी के पीछे केंद्र की तरफ से दी गई हिदायत भी है। किसान समर्थकों के विरोधी सुर के बीच अगर पार्टी में बिखराव होगा तो नगर निगम चुनाव के नतीजों पर इसका असर दिखेगा। ऐसा न हो, इसलिए पार्टी के नेताओं ने चंडीगढ़ के चारों वरिष्ठ नेताओं को एक साथ चलने के निर्देश दिए हैं।
चारों नेताओं की सहमति से ही होंगे सभी फैसले
भाजपा हाईकमान ने स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि निगम चुनाव में लिए जाने वाले सभी फैसले सर्वसम्मति से होंगे। सांसद किरण खेर शहर में मौजूद नहीं हैं लेकिन वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी बैठकों व विभिन्न समितियों की बैठक में हिस्सा ले रहीं हैं। सूद ने कहा कि पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। पार्टी की संरचना ऐसी है कि किसी एक नेता के पास सारी ताकत नहीं है। हाईकमान भी काफी गंभीर है। सूद ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।
पिछले सात साल के कार्यकाल के दौरान हुए विकास के कार्यों को लेकर वह जनता के बीच में जाएंगे। भाजपा ने जो-जो काम किए हैं, वह बैनर, वीडियो, डॉक्यूमेंट और पंफलेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 50 बड़े मुद्दों की एक बुकलेट तैयार की जा रही है। इसकी 3 लाख प्रतियां छपवाई जाएंगी, जो शहर भर में बांटा जाएंगी।