फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders have different voices regarding breaking alliance with JJP in Haryana

Haryana: जजपा से गठबंधन पर भाजपा में ही उलझन, बड़े नेताओं को अलग राह की चाह, सरकार में शामिल नेता राजी नहीं

Fri, 16 Jun 2023 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 04:57 PM IST
सार

गठबंधन को लेकर छिड़ी इस रार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहुत ही सधे हुए शब्दों में साफ किया है कि गठबंधन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है और यह लंबा चलेगा। खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में भाजपा हाईकमान के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
BJP leaders have different voices regarding breaking alliance with JJP in Haryana
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार में सहयोगी जजपा से गठबंधन तोड़ने को लेकर भाजपा नेताओं के अलग-अलग सुर हैं। हरियाणा भाजपा संगठन के बड़े नेता इसके पक्षधर हैं कि चुनाव से पूर्व समय रहते जजपा से राहें अलग कर ली जाएं, लेकिन सरकार में शामिल भाजपा नेता अभी कुछ और समय जजपा के साथ चलने को राजी हैं। हालांकि, सरकार पहले की तरह ही मजबूती से चल रही है, लेकिन गठबंधन को लेकर फिलहाल भाजपा पेशोपेश में है। 

विज्ञापन


हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब ने पिछले दिनों निर्दलीय विधायकों, सांसदों और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में गठबंधन, सरकार के कामकाज और प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मिले फीडबैक को शामिल किया गया है। इसे वे शुक्रवार को पार्टी हाईकमान के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पर पूरा फोकस
भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर एक फिर जीत हासिल करने के लिए भाजपा नेतृत्व ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और फिर बिप्लब देब के बयानों के बाद भाजपा-जजपा के नेताओं में गठबंधन को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा का प्रदेश संगठन 2024 के चुनावों से पहले जजपा से अलग होने की राय रखता है। इसके पीछे जिला और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं से लिए गए फीडबैक का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम-डिप्टी सीएम बोले-लंबा चलेगा गठबंधन
हालांकि, गठबंधन को लेकर छिड़ी इस रार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बहुत ही सधे हुए शब्दों में साफ किया है कि गठबंधन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है और यह लंबा चलेगा। खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में भाजपा हाईकमान के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी के साथ-साथ अश्वनी वैष्णव के साथ मुलाकात कर चुके हैं। रिश्तों में आई दरार के बाद हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब ने निर्दलीय विधायकों को साधने के साथ-साथ गठबंधन को लेकर सांसदों तक का मन टटोला है।

सांसद बोले, हमसे पूछकर नहीं किया गया गठबंधन
13 जून को गुरुग्राम के भाजपा कार्यालय गुरुकमल में हुई भाजपा के लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सदस्यों की बैठक में भी गठबंधन का मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और प्रभारी बिपल्ब देब की मौजूदगी में कई सांसदों ने कहा कि जब गठबंधन हुआ तो सांसदों की कोई राय नहीं ली गई थी। इसलिए जो भी फैसला लेना है वह प्रदेश संगठन और पार्टी हाईकमान ले। हालांकि, अधिकतर सांसदों ने अफसरशाही, भ्रष्टाचार और काम नहीं होने की बात भी कही थी।


निर्दलीय विधायक बना रहे दबाव
भाजपा प्रभारी बिप्ल्ब देब से छह निर्दलीय विधायक मुलाकात कर चुके हैं और खुलकर जजपा से गठबंधन तोड़ने की बात कह चुके हैं। 2024 के चुनाव से पहले निर्दलीय विधायक खुलकर भाजपा को समर्थन करने का दावा करते हैं। वे चाहते हैं कि जजपा से गठबंधन टूट जाए और निर्दलीयों को सरकार में शामिल किया जाए। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे व हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह जजपा से गठबंधन तोड़ने की पैरवी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed