फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tajinder Bagga Arrested: BJP Leader Tajinder Bagga Arrested, Delhi Police Register Kidnapping Case News in Hindi

Tajinder Bagga Arrest Case: तजिंदर को लेकर कुरुक्षेत्र से रवाना हुई दिल्ली पुलिस, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा मामला

Fri, 06 May 2022 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 May 2022 04:55 PM IST
सार

तजिंदर बग्गा के खिलाफ पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान प्रकाशित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Tajinder Bagga Arrested: BJP Leader Tajinder Bagga Arrested, Delhi Police Register Kidnapping Case News in Hindi
तजिंदर बग्गा को लेकर दिल्ली पुलिस कुरुक्षेत्र से रवाना। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार करने के मामले में दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच कई घंटे तनातनी चली। दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली आउटर से डीसीपी समीर शर्मा पुलिस बल के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे और लगभग पौने तीन बजे दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। दिल्ली पुलिस का काफिला सोनीपत क्रॉस कर चुका है। वहीं पूरा मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। गिरफ्तारी के बाद मोहाली के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह की अगुवाई में बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जाया जा रहा था। लेकिन इससे पहले हरियाणा पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे पंजाब पुलिस को नेशनल हाईवे-44 पर कुरुक्षेत्र के गांव खानुपर कोलियां के पास रोक लिया। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सीआईए-1 तजिंदर सिंह बग्गा और पंजाब पुलिस को पूछताछ के लिए सदर थाना पिपली में लेकर आई जहां कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल जिला के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद थे। वहीं पंजाब के एडीजीपी शरद चौहान कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। बग्गा के जाने के बाद भी पंजाब पुलिस थाने में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

वहीं जैसे ही तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी की सूचना भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लगी तो वे भी भारी संख्या में सदर थाना थानेसर के बाहर एकत्रित हो गए और आम आदमी पार्टी व पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती चली गई। दोपहर को जब बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया तो कार्यकर्ता थोड़े शांत हुए।


हाईकोर्ट जा सकती है पंजाब पुलिस

वहीं इस पूरे मामले में अब पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से उनके काम में अड़चन डाली है। दोपहर दो बजे कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई जा सकती है।

विज बोले-दिल्ली पुलिस को ही सौंपेंगे तजिंदर बग्गा 

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस की तरफ से दर्ज अपहरण के मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। यदि किसी का अपहरण हुआ है तो उसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने दो टूक कहा कि तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को ही सौंपा जाएगा। 

मोहाली एसपी का दावा-पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई

मोहाली के एसपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। उसी के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी से पहले पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई। कोई भी नियम ताक पर नहीं रखा गया है।

हरियाणा के डीजीपी को चिट्ठी भेजेगी पंजाब पुलिस

वहीं पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस हरियाणा के डीजीपी को चिट्ठी भेज रही है। एफआईआर की कॉपी के साथ चिट्ठी भेजी जा रही है। पंजाब पुलिस का कहना है कि ये अपहरण का केस नहीं है। हरियाणा पुलिस पंजाब पुलिस के काम को बेवजह रोक रही है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में हिंसा भड़काने के लिए तजिंदर बग्गा ने ट्वीट किया। इसका मतलब दिल्ली में भाजपा नेता पंजाब में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब पुलिस राज्य में शांति बनाए रखने के लिए काम कर रही है। जनता देख रही है कि दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ऐसे गुंडों को बचाने की कोशिश कर रही है।




इसके अलावा दिल्ली भाजपा के नेताओं और बग्गा के परिजनों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब पुलिस के खिलाफ जनकपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर कई आरोप लगाए। प्रीतपाल बग्गा ने कहा कि सुबह 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर निकाला। जब मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा। हमारे घर आए पुलिस कर्मियों ने कहा कि तजिंदर ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी  भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पूरे मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी सवाल उठाए। 

कुमार विश्वास ने भगवंत मान को दी सलाह 

तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी के बाद आप के संस्थापक सदस्य और कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया.. प्रिय छोटे भाई भगवंत मान, खुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों और उनकी पुलिस का अपमान मत करो... पगड़ी सम्भाल जट्टा।



मोहाली में दर्ज हुआ था केस

पंजाब पुलिस ने बताया कि पीएस पंजाब स्टेट साइबर क्राइम, एसएएस नगर द्वारा तजिंदर बग्गा के खिलाफ हिंसा भड़काने, आपराधिक धमकी देने, सोशल मीडिया पर झूठे और सांप्रदायिक भड़काऊ बयान प्रकाशित करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्हें जांच में शामिल होने और आने के लिए पांच नोटिस दिए गए थे। नोटिस का विधिवत पालन किया गया। इसके बावजूद आरोपी जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हुए। आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।


वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस को बिना किसी पूर्व सूचना दिए पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को घर से अवैध तरह से गिरफ्तार कर ले गई। पंजाब पुलिस ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनके पिता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। हमारे पास तजिंदर बग्गा की कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed