फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader Spoke country is facing child-bed, the pain would be the same

भाजपा नेता बोले- देश प्रसवकाल से गुजर रहा है, पीड़ा तो होगी ही

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Spoke country is facing child-bed, the pain would be the same
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम चुनाव में भाजपा के जो भी स्टारप्रचारक जनसभा करने के लिए आ रहे हैं वे सब के सब नोटबंदी की बात कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता सतपाल महाराज ने प्रेसवार्ता में कहा कि ‘हालांकि नोटबंदी को लेकर लोग परेशान है, लेकिन फिर भी लोग इसे अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।

विज्ञापन


आलम ऐसा है कि अब तो भारत की तर्ज पर विदेशों में भी नोटबंदी का चलन हो गया है। इन देशों में वेनेजुएला, साउथ अफ्रीका और अमेरिका आदि के नाम शामिल हैं।’ सतपाल महाराज नगर निगम चुनाव के चलते भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को शहर आए थे। 
विज्ञापन


सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय देश प्रसवकाल (नोटबंदी) से गुजर रहा है इसमें थोड़ी पीड़ा तो होगी ही, लेकिन इससे नए भारत का जन्म होगा, देश का विकास कार्य नई बुलंदियों पर जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत की तर्ज पर अब विदेशों में भी हो रही है नोटबंदी'

BJP leader Spoke country is facing child-bed, the pain would be the same
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी से देश ने विश्व में एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसलिए भी चुना क्योंकि उन्होंने कालेधन को समाप्त करने का बीड़ा उठाया था।

 प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के विकास की प्रतिबद्धता को बनाये रखने के लिए यह साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को नोटबंदी के बाद ई भुगतान का रास्ता अपनाना चाहिए। इससे देश में कालाधन समाप्त होगा। 

सतपाल महाराज ने कहा कि शहर में भाजपा के मेयर ने 10 माह में कई विकास कार्य शहर में करवाए जोकि एक सराहनीय कदम हैं। इस पत्रकार वार्ता में सतपाल महाराज के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, महासचिव चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी रविंद्र पठानिया भी उपस्थित थे। 

सतपाल महाराज ने प्रेसवार्ता से पहले वार्ड नंबर-20 के सेक्टर-29 में भाजपा उम्मीदवार शक्ति देवशाली के समर्थन में जनसभा भी की। जनसभा में पार्षद हीरा नेगी ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed