फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Sonali Phogat Alleged Agains to Secretary Sultan Singh

सोनाली फोगाट पहुंचीं सब्जी मंडी, सचिव सुलतान सिंह पर लगाए अवैध कब्जे-वसूली के आरोप

Mon, 22 Jun 2020 12:00 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Jun 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat Alleged Agains to Secretary Sultan Singh
सब्जी मंडी पहुंची सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
थप्पड़-चप्पल कांड में गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता सोनाली फोगाट मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह के खिलाफ मुखर हो गई हैं। रविवार सुबह उन्होंने अचानक नई सब्जी मंडी का दौरा किया और वहां निरीक्षण कर मार्केट कमेटी सचिव पर कब्जे करवाने, वसूली करने के आरोप जड़े। सोनाली ने कहा कि सब्जी मंडी में व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी शिफ्टिंग के दौरान जिन दुकानों पर कोर्ट में केस चल रहे थे, खारिज होने के बाद भी व्यापारियों को उनकी दुकानें नहीं दी जा रही हैं। मंडी में व्यापारियों से अवैध वसूली भी की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। सोनाली ने कहा कि उनके पास सब्जी मंडी से व्यापारियों के फोन आए थे कि उन्हें परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दुकानों पर कब्जे किए हुए हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर वे रविवार को मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने कृषि मंत्री जेपी दलाल से बातचीत कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर डाली वीडियो

सोनाली ने रविवार को एक और वीडियो फेसबुक पर अपलोड की, जिसमें वह सब्जी मंडी में किसी सोशल मीडिया के सामने इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। इसमें सोनाली कह रही हैं कि मैं यहां अपने आपको साबित करने नहीं आई हूं। मैं अपनी जगह सही हूं, कानून अगर मुझे दोषी मानता है तो वह मुझे सजा देगा।

मुझे आज व्यापारियों ने सब्जी मंडी में समस्या जानने के लिए बुलाया है। सब्जी मंडी में व्यापारी मार्केट कमेटी सचिव से बहुत परेशान हैं। मंडी में अवैध वसूली भी की जा रही है। अफसर व्यापारियों की बात ऊपर तक नहीं पहुंचने देते। सोनाली ने कहा कि व्यापारियों की बात ऊपर तक पहुंचाकर उन्हें समस्या से राहत दिलाई जाएगी।

सोनाली रविवार सुबह सब्जी मंडी में पहुंची थीं। व्यापारियों ने उन्हें मंडी में किए कब्जे, सफाई व्यवस्था व अन्य कई प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया है। उन्होंने जांच करवाकर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
- सुरेश जुनेजा, प्रधान, सब्जी मंडी, हिसार

सब्जी मंडी में दुकानों पर हाईकोर्ट का स्टे है, उनमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे आने से पहले से ही मंडी में कब्जे हैं। मैंने कोई कब्जे नहीं करवाए, बल्कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर कब्जे तुड़वाए थे। हम कानून का पालना करने वालों में से हैं, उल्लंघन करने वालों में से नहीं।
- सुलतान सिंह, मार्केट कमेटी सचिव, हिसार

बिनैन खाप की सुलतान पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

सोनाली फोगाट और सुलतान सिंह के बीच बना विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को सच्चाखेड़ा गांव में बिनैन खाप के प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें झूठे मामले दर्ज करने की आलोचना की गई। कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद ने सुलतान सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।

पंचायत की अध्यक्षता बिनैन खाप के उपप्रधान भगत राम नैन ने की। फकीर चंद ने कहा कि अगर खाप के किसी भी व्यक्ति पर सरकार ने इस प्रकरण में द्वेष भावना से एफआईआर करने की कोशिश की तो खाप सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि गत दिनों सच्चाखेड़ा गांव में हुई पंचायत के दौरान किसी सदस्य द्वारा गलत भाषा का इस्तेमाल करने पर हिसार में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। रविवार को सच्चाखेड़ा गांव में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में हुई पंचायत में कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद ने सोनाली को गिरफ्तार करने पर प्रशासन व सरकार का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि अगर सचिव को सरकार ने झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया तो खाप की रणनीति के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। बिनैन खाप के प्रवक्ता रघुबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने खाप के लोगों को डराने के लिए जीरो एफआईआर दर्ज की है, लेकिन खाप का कोई भी सदस्य दबाव में आने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed