{"_id":"654875b8db0c6471060dc1d9","slug":"bjp-leader-sandeep-dayma-who-gave-objectionable-speeches-about-gurudwaras-expelled-from-party-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गुरुद्वारों पर टिप्पणी करने वाले राजस्थान के नेता को भाजपा ने पार्टी से निकाला, पंजाब इकाई थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गुरुद्वारों पर टिप्पणी करने वाले राजस्थान के नेता को भाजपा ने पार्टी से निकाला, पंजाब इकाई थी नाराज
Mon, 06 Nov 2023 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:42 AM IST
सार
पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर के नेतृत्व में पार्टी की इकाई ने रविवार को सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में राजस्थान भाजपा के नेता संदीप दायमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि संदीप दायमा द्वारा की गई असंवेदनशील टिप्पणियों ने हमारी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
संदीप दायमा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुद्वारों और मस्जिदों के बारे में आपत्तिजनक भाषण देने वाले भाजपा नेता संदीप दायमा को राजस्थान भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। यह कार्रवाई पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद की गई। पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने भी हाईकमान को पत्र लिखकर दायमा की शिकायत की थी। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता हरदेव सिंह ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश प्रधान की शिकायत के बाद हाईकमान ने दायमा को पार्टी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
जाखड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया ‘साथी नागरिकों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ राजस्थान के नेता के आक्रोश को माफ नहीं किया जा सकता है। कोई भी माफी दुख और क्रोध को शांत नहीं करेगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने केंद्रीय नेतृत्व को दायमा के निंदनीय बयान से लोगों को पहुंची ठेस से अवगत कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Moga Accident: मोगा में फिर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
गौरतलब है कि अलवर में भाजपा प्रत्याशी बालकनाथ के समर्थन में एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा नेता संदीप दायमा ने कथित तौर पर कहा, ‘देखिए यहां कितनी मस्जिदें, गुरुद्वारे बन गए हैं! यह भविष्य में हमारे लिए नासूर बन जाएंगे। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि इस नासूर को उखाड़कर फेंक दें और बाबा बालक नाथ जी को भारी बहुमत से जिताएं।’ दायमा की टिप्पणी से सिख समुदाय में गुस्सा फैल गया, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन हुए और दायमा के पुतले जलाए गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने भी भाजपा नेता की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
पंजाब भाजपा ने संदीप दायमा के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत
पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर के नेतृत्व में पार्टी की इकाई ने रविवार को सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में राजस्थान भाजपा के नेता संदीप दायमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मौके पर जय इंदर कौर के अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, भाजपा पंजाब सचिव कंवर सिंह टोहरा, प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल और वकील हरनीत सिंह भी मौजूद थे।
शिकायत दर्ज करने के बाद मीडिया से बातचीत में महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा, ‘पवित्र गुरुद्वारों और मस्जिदों के खिलाफ राजस्थान के नेता संदीप दायमा द्वारा की गई असंवेदनशील टिप्पणियों ने हमारी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और इसे सिर्फ माफी मांगने से माफ नहीं किया जा सकता है।
बयान के विरोध में भाजपाइयों ने छोड़ी पार्टी
राजपुरा भाजपा के जिला देहाती प्रधान व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने कई मंडल प्रधानों व साथियों के साथ भाजपा से इस्तीफा दिया है। हाईकमान को भेजे पत्र में गढ़ी ने लिखा है कि राजस्थान में हुए कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने गुरुद्वारा साहिब को गिराने के अलावा अन्य आपत्तिजनक शब्द बोले हैं। इस्तीफा देने वालों में किसान मोर्च के जिला प्रधान जसबीर सिंह, मंडल शंभू के प्रधान बलविंदर सिंह, बचित्तर सिंह, बहादुर सिंह, सुरिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह और दविंदर सिंह समेत अन्य नेता शामिल हैं।