फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader's car dragged a home guard jawan on bonnet in Rewari

भाजपा नेता की कार रोकना होमगार्ड को पड़ा महंगा, बोनट पर खींचा और थप्पड़ भी जड़ा

Mon, 24 Jun 2019 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's car dragged a home guard jawan on bonnet in Rewari
घटना का फोटो और होम गार्ड जवान - फोटो : ANI

रेवाड़ी के भाड़ावास रेलवे फाटक पर रविवार को भाजपा के एक प्रदेश स्तर के नेता की गाड़ी के चालक ने ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्ड पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन


घटना ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए है। हालांकि पुलिस की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि पीड़ित की ओर कोई शिकायत नहीं आई। इस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया। लेकिन जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया उसमें होमगार्ड की जान भी जा सकती थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाड़ावास फाटक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मोनू नामक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई हुई है। रविवार को फाटक खुलने पर एक इनेवा कार भाड़ावास रोड से आती हुई गलत साइड से निकलने लगी। होमगार्ड मोनू ने उसे रोक लिया। इस दौरान गाड़ी के चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और होमगार्ड बचाव में गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने गाड़ी को भगा लिया। भाजपा नेता भी बैठे हुए थे। करीब 300 मीटर दूर भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया और फिर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन पुलिस की जांच केवल समझौता कराने तक चली।

हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर दिनभर वायरल होता रहा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे मामलों में पुलिस स्वयं भी संज्ञान ले सकती है लेकिन भाजपा नेता के प्रभाव के कारण पुलिस भी समझौता कराने के लिए प्रयासरत रही।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed