फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Harmohan dhawan on chandigarh mayor elections

मेयर चुनाव में बगावत पर हरमोहन धवन बोले- संजय टंडन को हटाओ

Fri, 05 Jan 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Harmohan dhawan on chandigarh mayor elections
Harmohan Dhawan - फोटो : File Photo
मेयर चुनाव में बगावत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन ने संजय टंडन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धवन ने कहा कि पार्टी संजय टंडन को तत्काल प्रभाव से पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए।
विज्ञापन


वे रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सभी तथ्यों को रखेंगे। पार्टी के खिलाफ साजिश का भी खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि टंडन ने पहले पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, फिर सांसद किरण खेर और उसके बाद उन्हें भी अपमानित कर चुके हैं। पार्टी को आज इस हालत में पहुंचाने वाले संजय टंडन ही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आशा जसवाल की ओर से पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन को दुखद बताया। मेयर चुनाव को लेकर संजय टंडन ने केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दी है। धवन ने कहा कि जो लोग पार्टी के खिलाफ साजिश में शामिल हैं, उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जाए। ये लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। पार्टी का आम कार्यकर्ता निराश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी गलत काम करती है तो पार्टी के साथ नहीं हूं : मेयर 

BJP Leader Harmohan dhawan on chandigarh mayor elections
चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल - फोटो : File Photo
पार्टी गलत काम करती है तो पार्टी के साथ नहीं हूं : मेयर 
नामांकन का फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया। मेरा दृढ़ निश्चय है। चुनाव अवश्य लड़ूंगी। चाहे जीतूं या हारूं। पार्टी कोई गलत काम करती है तो मैं चंडीगढ़ में पार्टी के साथ नहीं हूं। पार्टी कोई कार्रवाई कर सकती है, तो उसके लिए तैयार हूं।

एक माह से पार्टी हाईकमान से अपील कर रही थी कि मोदगिल को छोड़कर किसी अन्य पार्षद को उम्मीदवार बना दो, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। पार्टी प्रभारी ने एक भी नहीं सुनी, जिसे उम्मीदवार बनाया गया है, वह न तो पार्टी का है न शहर का। वह सिर्फ कुर्सी का है।
-आशा जसवाल, मौजूदा मेयर 

एक दिन पहले ही पता लग गया था मोदगिल हैं उम्मीदवार
टंडन गुट को मंगलवार रात ही पता चला गया था कि देवेश मोदगिल को पार्टी हाईकमान उम्मीदवार बना रहा है। ऐसे में मंगलवार रात को ही टंडन गुट के सभी पार्षदों ने एक बैठक की थी। उसी रात पार्टी प्रभारी प्रभात झा यूटी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। मोदगिल के उम्मीदवार बनने के संकेत मिलते ही टंडन गुट के पार्षदों ने यह तय कर लिया था कि मोदगिल को रोकने के लिए हर तरह का कदम उठाया जाएगा और अगर किसी का नामांकन भरवाना पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed