भाजपा ने की रवनीत बिट्टू की शिकायत, आचार सहिंता उल्लघंन में भगवंत मान को भी नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिला भाजपा प्रधान जतिंदर मित्तल की अगुवाई में भाजपा नेता जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल से मिले। उन्हें लिखित शिकायत दी कि शहर में सांसद ने विभिन्न होर्डिंग लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई होगी।
दो दिन पहले सांसद रवनीत बिट्टू ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में शहर में 40 होर्डिंग लगाए हैं। हालांकि इन होर्डिंग को कंपनी से पैसा लेकर तीन दिन के लिए लिया गया था। मंगलवार को इन होर्डिंग को उतारा जाना था। सूत्रों की माने तो अब तीन दिन के लिए समय और बढ़ा दिया गया है।
इसके लिए कंपनी को चेक के माध्यम से पेमेंट भी कर दी गई हैं। वहीं भाजपा जिला प्रधान जतिंदर मित्तल का कहना है कि इस तरह के होर्डिंग लगाकर सांसद नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश सचिव रेनू थापर, कमल चेतली, जिला उप प्रधान रजनीश धीमान, राजेश्वरी गोसाईं, जिला महामंत्री सतपाल सग्गर और सुनील मोदगिल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
आचार संहिता के उल्लंघन में सांसद को जारी किया नोटिस
इलेक्शन सेल तपा की टीम ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के नाम खुदे हुए सीमेंट के बैंच जब्त कर लिए। चुनाव अधिकारी ने मान को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगा है। संगरूर में तैयार होने के बाद यह 26 बैंच ट्रैक्टर-ट्रॉली में बरनाला के गांव जय मल्ल सिंह वाला ले जाए जा रहे थे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरीश भोतना और जय मल्ल सिंह वाला के सरपंच ने बताया कि पार्टी द्वारा किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन नहीं किया गया है। पार्टी द्वारा बैंच बनाने का टेंडर 27 फरवरी दिया गया था जबकि चुनाव आचार संहिता 10 मार्च को शाम 5 बजे लागू हुई है।
इस बारे में इलेक्शन टीम के अधिकारी कानूनगो बामनजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल बैंच उनके कब्जे में हैं। इस बारे में सांसद मान को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। एसडीएम तपा राज कुमार ने बताया है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। जो भी कार्रवाई बनती होगी, वह कानून के तहत की जाएगी।