{"_id":"59678b1e4f1c1b8e0f8b45e4","slug":"bjp-leader-anil-vij-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंत्री का बयान, नानी के घर से भी अकल लेकर नहीं आए राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंत्री का बयान, नानी के घर से भी अकल लेकर नहीं आए राहुल गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने यहां कहा कि राहुल गांधी दिवालिया हो चुके हैं। वे हमेशा मृतकों एवं हादसों पर राजनीति करते हैं।
विज ने यह बात राहुल के आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराने के बयान के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी नानी के घर इटली गए थे, देश समझ रहा था कि वह कुछ सद्बुद्धि लेकर आएंगे, लेकिन एक बार फिर खाली हाथ ही लौट आए। राहुल कभी देश हित में नहीं सोच सकते, वह केवल सत्ता जाने से बौखलाए हुए हैं। आज देश जिस आतंक को झेल रहा है, वह केवल कांग्रेस की देन है।
आजादी के बाद कांग्रेस ने ही आतंकियों को संरक्षण दिया है और उसी का खामियाजा देश भुगत रहा है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री मोदी की कार्यप्रणाली से न केवल आतंकियों का नाश हो रहा है, बल्कि कांग्रेस भी बौखला गई है।