{"_id":"df7d8eddc52cbfed5c937063ad114bbc","slug":"bjp-kisan-morcha-will-be-rail-stop-on-february-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा में 7 को 7 जगह रेल रोकेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा में 7 को 7 जगह रेल रोकेगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 04 Feb 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का किसान मोर्चा सात फरवरी को किसान आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान देश भर में रेल रोको आंदोलन छेड़ा जाएगा। पंजाब और हरियाणा में भी सात-सात जगह रेल रोकी जाएंगी। यह जानकारी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 30 जनवरी को देश भर में धरना दिया गया। कुल 571 जिलों में साढ़े छह लाख किसान धरने में शामिल हुए, लेकिन सरकार ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
एमएसपी तय करने का काम पचास साल पुराने पैटर्न पर चल रहा है।
पंजाब-हरियाणा में 7-7 जगह रोकेंगे रेल
भाजपा किसान मोर्चा सात फरवरी को होने वाले आंदोलन में पंजाब व हरियाणा में भी सात-सात जगह ट्रेनें रोकेगा। पंजाब में बठिंडा, राजपुरा, गुरदासपुर, संगरूर, फाजिल्का, लुधियाना व होशियारपुर में ट्रेनें रोकी जाएंगी।
विज्ञापन
हरियाणा में अंबाला, करनाल, सोनीपत, जींद, भिवानी, रेवाड़ी और फरीदाबाद में आंदोलन होगा। सभी जगह कार्यकर्ता सुबह दस बजे इकट्ठे होकर रेलवे ट्रैक के लिए कूच करेंगे। कितनी देर ट्रेन रोकी जाएंगी, यह उसी समय तय होगा।