फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Karyakarta Sammelan in Rohtak today

Haryana: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- रोहतक में लगती थी सरकारी नौकरियों की बोली, बहती थी भ्रष्टाचार की नहर

Sun, 28 Jan 2024 11:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 11:37 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल सरकार ने अब इसपर रोक लगाई है। अब गरीब का बेटा भी अफसर बन जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राममंदिर बनने पर हुई धन्यवाद जनसभा में पहुंचे।

विज्ञापन
BJP Karyakarta Sammelan in Rohtak today
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का कहना है कि कांग्रेस राज में रोहतक के अंदर भ्रष्टाचार की नहर बहती थी। सरकारी नौकरियों की बोली लगती थी। पूरा गांव नौकरी लगवाने चंडीगढ़ पहुंच जाता था। अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खर्ची व पर्ची पर रोक लगा दी है। अब गरीब का बेटा भी प्रदेश सरकार में अफसर लग रहा है।

विज्ञापन


वे रविवार को ओल्ड आईटीआई मैदान में राम मंदिर बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, पार्टी नेता सुधा यादव, अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु, सांसद अरविंद शर्मा व अन्य नेता नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर रेणु डाबला, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाबा, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आयोजक एवं व्यापारी नेता राकेश वर्मा ने राममंदिर बनने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करने के लिए जनसभा आयोजित की थी, जिसमें दिग्गज भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के अलावा अन्य नहीं पहुंचे।


कार्यक्रम के आयोजक व्यापारी नेता राकेश वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भाजपा ने 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाया है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। प्रधानमंत्री व पार्टी का धन्यवाद करने के लिए पुरानी आईटीआई मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed