फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP-JJP both are ready for body and Panchayat elections in Haryana

भाजपा-जेजेपी निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी, एक ने प्रभारी तो दूसरे ने समितियां गठित कीं

Tue, 24 Nov 2020 02:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP both are ready for body and Panchayat elections in Haryana
सीएम मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के आगामी निकाय व पंचायत चुनाव के लिए भाजपा और जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) ने कमर कस ली है। गठबंधन सरकार में शामिल दोनों दल चुनावी दंगल में उतरने को तैयार हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अंबाला, सोनीपत व पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं तो जेजेपी ने पंचायत व निकाय चुनाव के लिए दो समितियों का गठन किया है। 

विज्ञापन


धनखड़ ने सोनीपत निगम चुनाव के लिए शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, अंबाला निगम के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व पंचकूला निगम के लिए पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को प्रभारी नियुक्त किया है। जननायक जनता पार्टी की दोनों समितियों में पार्टी के नौ वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
विज्ञापन



वे पंचायत और नगर निगम चुनाव को लेकर जल्द पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर अपनी-अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को सौंपेंगे। कमेटी में शामिल वरिष्ठ नेता पंचायत, नगर निगम चुनाव को जेजेपी कैसे लड़े, इस बारे में अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जेजेपी ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हर्ष कुमार, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैणी, महेंद्रगढ़ से जेजेपी जिला प्रधान मंजू चौधरी होंगे। 

नगर निगम के चुनाव को लेकर जेजेपी ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली, पार्टी के शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारी ईश्वर सिंह मान, नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेश मित्तल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि क्या जेजेपी बिना चुनाव निशान के साथ चुनाव लड़े या फिर चुनाव निशान पर। पार्टी को कौन-कौन से नगर निगमों से चुनाव लड़ना चाहिए आदि के बारे में दोनों कमेटियां विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगी और उसके बाद आगामी निर्णय लिए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया है कि कर्मचारियों व मजदूरों के हित में जेजेपी इनसो की तर्ज पर रजिस्टर्ड जननायक मजदूर व कर्मचारी संघ (जेएमकेएस) के नाम से अलग से एक संघ बनाया जाए। यह कर्मचारियों व मजदूरों के हित में निरंतर कार्य करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed