{"_id":"5ce95838bdec22073f3f232f","slug":"bjp-demanded-resignation-from-mla-joginder-pal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कहा था- जाखड़ हारे तो मां कसम दे दूंगा इस्तीफा, सनी देओल के जीतते ही लोग कर रहे ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कहा था- जाखड़ हारे तो मां कसम दे दूंगा इस्तीफा, सनी देओल के जीतते ही लोग कर रहे ये मांग
Sat, 25 May 2019 09:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
विधायक जोगिन्द्र पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से पहले गुरदासपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के चुनाव हारने पर इस्तीफा देने की बात कहकर भोआ के विधायक जोगिन्द्र पाल फंस गए हैं। जोगिन्द्र पाल ने भोआ में चुनावी रैली के दौरान मां की सौगंध खाकर कहा था कि अगर भोआ से जाखड़ हारे तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
रैली का वीडियो चुनाव के बाद वायरल हो गया। अब भोआ में 20513 वोटों के भारी अंतर से सुनील जाखड़ हारे तो भाजपाई जोगिंद्र पाल से इस्तीफा मांगने लगे। भोआ की पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि जोगिंद्र पाल ने अपनी ओछी राजनीति के चलते अपनी मां की झूठी कसम खाई थी। उन्होंने कहा कि विधायक जोगिन्द्र पाल इस्तीफा दें। वहीं विधायक जोगिन्द्र पाल ने माना कि उन्होंने कसम खाई थी पर अब इस्तीफे की बात पर उनके कार्यकर्ता नाराज हो रहे हैं।
विज्ञापन
जोगिन्द्र पाल ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर इस्तीफा दिया तो वह दफ्तर के सामने आत्महत्या कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने सनी देओल को जिताकर भारी गलती की है। पठानकोट की बदकिस्मती है कि सुनील जाखड़ हारे लेकिन वह पूरी कोशिश करेंगे कि हलका भोआ के विकास में किसी तरह की कोई कमी न आए।
विज्ञापन