फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP, Congress, and Shiromani Akali Dal stage protests across the state over the Atishi case.

Chandigarh News: आतिशी मामले में भाजपा, कांग्रेस व शिअद का प्रदेशभर में प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 07:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
BJP, Congress, and Shiromani Akali Dal stage protests across the state over the Atishi case.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़।

दिल्ली विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के कथित बयान ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर आप सरकार और नेतृत्व को घे, जबकि आम आदमी पार्टी ने विपक्ष पर वीडियो से छेड़छाड़ और सियासी साजिश के आरोप लगाए।
जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ समेत कई जिलों में अकाली दल ने धरने दिए और आतिशी के पुतले फूंके। अकाली नेताओं ने बयान को सिख भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आपराधिक केस, गिरफ्तारी, विधानसभा सदस्यता रद्द करने और सार्वजनिक माफी की मांग की। कई जिलों में राज्यपाल और दिल्ली विधानसभा स्पीकर के नाम ज्ञापन सौंपे गए। नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के नेता पंजाब पुलिस और संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। भाजपा ने भी जालंधर में धरना देकर आतिशी के बयान को निंदनीय बताया और आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और पुलिस उन्हें बचाने में जुटी हैं। भाजपा ने कहा कि हम गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


आप ने कहा- वीडियो एडिट कर गलत तरीके से वायरल किया
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि आतिशी का वीडियो एडिट कर गलत तरीके से वायरल किया गया है। मुक्तसर (लंबी) में आप नेताओं ने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के घर के बाहर धरना देकर वीडियो छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पठानकोट में भी आप ने भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। जालंधर में कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर आप का प्रदर्शन हुआ, जिस दौरान तनाव बढ़ा और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। परगट सिंह ने कहा कि सदन का पूरा वीडियो मौजूद है और वह किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज होने से सियासी टकराव और तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed