फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP changed faces in Kurukshetra-Hisar and Sonipat

Chandigarh News: अरविंद पर विश्वास, कुरुक्षेत्र-हिसार और सोनीपत में बदले चेहरे

Mon, 25 Mar 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP changed faces in Kurukshetra-Hisar and Sonipat
कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने रविवार देर रात हिसार, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और रोहतक लोकसभा सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक से मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा पर विश्वास जताते हुए उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। वहीं, कुरुक्षेत्र, हिसार और सोनीपत से चेहरों में बदलाव किया गया है। जाटलैंड बांगर में देवीलाल परिवार के दबदबे को भुनाने के लिए पार्टी ने देवीलाल परिवार के हाथों में कमल थमा दिया है। भाजपा ने बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला को हिसार से प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं, कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद नवीन जिंदल, सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक का टिकट काटकर राई से विधायक पंडित मोहन लाल बड़ौली को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

अरविंद रोहतक में एक बार फिर देंगे चुनौती
रोहतक से मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को भाजपा ने दूसरी बार प्रत्याशी घोषित किया है। अरविंद शर्मा ने 2019 में दीपेंद्र हुड्डा को हराया था। हुड्डा गढ़ में भाजपा ने एक बार फिर अरविंद शर्मा को चुनौती देन के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय और अरोड़ा को हराया, सैनी से हारे
उद्योगपति और कुरुक्षेत्र लोकसभा से दो बार सांसद रहे नवीन जिंदल ने रविवार सायं कांग्रेस का हाथ छोड़कर कमल थामा। भाजपा में शामिल होते ही उन्हें कुछ देर बाद ही कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। नवीन जिंदल ने वर्ष 2004 में इनेलो के अभय चौटाला को एक लाख 60 हजार 190 वोट से हराया था। 2009 में जिंदल ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इनेलो के अशोक अरोड़ा को एक लाख 18 हजार 729 वोटों से पराजित किया था। वर्ष 2014 में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने नवीन जिंदल को एक लाख 30 हजार 390 वोटों से हराया था।


भाजपा का देवीलाल परिवार पर बढ़ा विश्वास

भाजपा का देवीलाल परिवार पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। साढ़े चार साल जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन में सरकार चलाने के बाद एक फिर भाजपा ने सूबे सूबा सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला पर हिसार से विश्वास जताया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान रानियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे। भाजपा ने उन्हें निर्दलीय कोटे से मंत्री बना दिया। रणजीत सिंह पहले मनोहर सरकार तो अब नायब सैनी सरकार में ऊर्जा व जेल मंत्री हैं।




सोनीपत से मोहन लाल बड़ौली होंगे प्रत्याशी

भाजपा ने सोनीपत से मौजूदा सांसद रमेश कौशिक का टिकट काट दिया है। अब उनकी जगह राई से विधायक पंडित मोहन लाल बड़ौली को प्रत्याशी बनाया है। मोहन लाल बड़ौली वर्ष 2019 में राई से विधायक चुने गए थे। वहीं संगठन में बड़ौली अच्छी पकड़ रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed