फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Chandigarh New State President Arun Sood

अरुण सूद ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नामांकन भरा, आज हरियाणा के सीएम करेंगे नतीजों का एलान

Thu, 16 Jan 2020 11:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 16 Jan 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP Chandigarh New State President Arun Sood
अरुण सूद - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पार्षद और पूर्व मेयर अरुण सूद होंगे। अरुण सूद ने गुरुवार को नामांकन भर दिया। अब शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार की निगरानी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, यह महज एक औपचारिकता होगी क्योंकि नामांकन सिर्फ सूद ने दाखिल किया है, ऐसे में वह निर्विरोध चुन लिए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने गुरुवार को राष्ट्रीय परिषद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। अब दोनों पदों के लिए भरे हुए पर्चे की जांच के लिए और नामांकन वापस लेने के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक का समय तय किया गया है। 12 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नतीजों का एलान करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों पदों के लिए केवल एक-एक व्यक्ति ने ही नामांकन दाखिल किया है, इसलिए दोनों को निर्विरोध चुन लिए जाने की संभावना है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमला शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुबीर लाल अरोड़ा, रामबीर भट्टी, भीमसेन अग्रवाल, प्रदेश चुनाव अधिकारी और महासचिव प्रेम कौशिक और चंद्रशेखर समेत अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत खराब होने की वजह से नहीं पहुंचीं सांसद खेर

सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय में अरुण सूद ने भाजपा के सभी नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा। संजय टंडन समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता अरुण सूद के नामांकन में उपस्थित रहे। सांसद किरण खेर की तबीयत खराब है, इसलिए वह सूद के नामांकन में नहीं पहुंचीं। गौरतलब है कि अरुण सूद वर्तमान में वार्ड नंबर-8 से पार्षद हैं। वह ऐसे तीसरे भाजपा अध्यक्ष होंगे, जोकि नगर निगम के पार्षद भी रहे। इससे पहले ज्ञानचंद गुप्ता और कमला शर्मा भी भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

मुझे बुलाया ही नहीं गया : देवेश मोदगिल
नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के एलान के बाद भाजपा में मनमुटाव बरकरार है। अरुण सूद के नामांकन फार्म पर भाजपा के प्रदेश परिषद के निर्वाचित सदस्यों में देवेश मोदगिल को छोड़ सभी ने हस्ताक्षर किए। इस बारे में जब पार्षद और पूर्व मेयर देवेश मोदगिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed