फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Candidates List Final, Wait of Narendra Modi Permission

बीजेपी की सूची फाइनल, मोदी की मुहर बाकी

Sun, 14 Sep 2014 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 14 Sep 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
BJP Candidates List Final, Wait of Narendra Modi Permission

हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी एवं एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 20 सितंबर से पहले भाजपा प्रत्याशियों की शेष सूची जारी कर दी जायेगी। सूची लगभग तैयार है।

विज्ञापन


केंद्रीय कमेटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतिम मुहर के बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये जाएंगे। वे शनिवार को रोहतक में प्रदेश भर से आए भाजपा मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं की बैठक लेने के बाद अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में कई जगह असंतोष पैदा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की पहली सूची काफी संतोष जनक रही। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की राय लेकर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनिफेस्टो तैयार, तीन दिन बाद होगा जारी

BJP Candidates List Final, Wait of Narendra Modi Permission

लंबे इंतजार के बाद विधान सभा चुनाव-2014 को लेकर हरियाणा भाजपा का मैनिफेस्टो तैयार हो चुका है। दो से तीन दिन में मैनिफेस्टो जारी कर दिया जाएगा। इस पर केंद्रीय कमेटी की मुहर लग चुकी है।

रोहतक प्रदेश कार्यालय में देर शाम मैनिफेस्टो कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने बताया 3 दिन में मैनिफेस्टो जनता के सामने रख देंगे। मैनिफेस्टो जारी करने के बाद इसे तेजी से आमजन तक पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा।

आईटी टीम पार्टी वेबसाइट पर भी इसे डाल देगी। उन्होंने बताया, मैनिफेस्टो में गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्ग, विकलांग सबका पूरा ध्यान रखा गया है। व्यापारी, लघु उद्योग, बड़े उद्योग से जुड़े मजदूर और उद्योगपति सभी के लिए भाजपा काम करेगी।

मेनिफेस्टों में सभी मुद्दे शामिल

BJP Candidates List Final, Wait of Narendra Modi Permission

मेनिफेस्टों में उन सभी मुद्दों को छूने का प्रयास किया गया है। जिसे स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित किए हैं। हरियाणा भाजपा द्वारा तैयार किया गया 24 पन्नों का यह घोषणा पत्र गुजरात विकास माडल, राजस्थान, एमपी सहित भाजपा शासित प्रांतों के मुद्दों का पूरा मिश्रण है।

हरियाणा में जन जन के विकास को ध्यान में रखकर अधिकतर मुद्दे रखे गए हैं। इसमें गुजरात के विकास माडल से बिजली, सड़क सहित उद्योग विकास को लिया गया है।

एमपी से जन जन और गरीबों और मजदूरों सहित किसान विकास की योजनाओं को इसमें रखा गया है। भाजपा ने हरियाणा विकास के पिछले 10 सालों में अछूते रहे जनहित से जुड़े उन सभी मुद्दों को इसमें रखा गया है।

विकास और मोदी के नाम पर लड़ेंगे चुनाव

BJP Candidates List Final, Wait of Narendra Modi Permission

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं से राय लेकर टिकट दी जाती है। पार्टी में भाई भतीजावाद जैसी कोई बात नहीं है। महम सहित प्रदेश में कई सीटो पर विरोध और अंतर्कलह चलने की बात पर उन्होंने कहा, टिकट एक को ही होती है। दावेदार कई होते हैं।

टिकट न मिलने पर अपनी बात रखने को असंतोष नहीं कहा जा सकता। हरियाणा में मुख्यमंत्री के नाम पर पूछे गए सवाल पर कहा, भाजपा विकास और मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव के बाद सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री तय होगा। हरियाणा की जनता प्रदेश में भाजपा की सरकार देखना चाहती है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रति जनमत देकर जनता ने संकेत दे दिया था। प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है। कई नेता सरकार का साथ छोड़ भाजपा की तरफ आ रहे हैं। कांग्रेस ही नहीं अन्य विभिन्न पार्टियों के नेता भी पार्टी में शामिल होने हैं।

मीडिया प्रभारियों को जुबानी हल्ला का पाठ पढ़ाया

BJP Candidates List Final, Wait of Narendra Modi Permission

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने रोहतक में प्रदेश भर से आए भाजपा मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं को सरकार पर जुबानी हल्ला बोलने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार और कमियों पर एक साथ हमला बोल दें। जनता के बीच सरकार द्वारा 10 साल में किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करें। सरकार की कमी को जनता के बीच में उठाएं और मजबूती से अपनी बात रखें।

बैठक में भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी और आईटी का प्रभार देख रहे राजीव विंदल, प्रदीप जैन, मनीष ग्रोवर, सुनीता दुग्गल, जगन मोहन आनंद, अशोक खुराना, रितिक वधवा, डा. योगेश, वीरेंद्र सिंह चौहान, रमन मलिक, शमशेर और मीडिया प्रभारी रोहतक तरुण सन्नी शर्मा सहित प्रदेश भर से जिला मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed