फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP candidates for 12 seats in haryana could not be decided

भाजपा के 12 उम्मीदवारों के नाम पर फंसा पेच, कई सीटों पर असहमति

Tue, 01 Oct 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates for 12 seats in haryana could not be decided
bjp - फोटो : amar ujala

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 12 के लिए भाजपा अभी अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। इन सीटों पर पेच फंसा हुआ है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति एक-दो दिन में इन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर सकती है। 

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान आम सहमति बनाकर ही उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहता है। दक्षिण हरियाणा में राव इंद्रजीत के प्रभाव वाली अधिकांश सीटें घोषित कर दी गई हैं। अब सिर्फ कोसली, रेवाड़ी और गुरुग्राम सीटों पर ही प्रत्याशी तय होने हैं। 
विज्ञापन


इन तीनों सीटों पर भाजपा के ही विधायक हैं। भाजपा यहां से भी जिताऊ उम्मीदवार ही उतारना चाहती है। कोसली से विधायक बिक्रम ठेकेदार व रेवाड़ी विधायक रणधीर कापड़ीवास की गिनती भी राव इंद्रजीत समर्थकों में की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उमेश अग्रवाल सुधारक विधायकों में शामिल हैं और उन्होंने सोमवार को ट्वीट भी किया है कि राव इंद्रजीत की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ सकती है। 

इसके अलावा तोशाम, आदमपुर, नारायणगढ़, पानीपत सिटी और फतेहाबाद सीटों पर भी आम सहमति नहीं बन पाई है। गन्नौर,  खरखौदा, महम व पलवल सीट पर भी भाजपा हाईकमान जिताऊ चेहरे उतारने को लेकर मंथन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed