{"_id":"5d92a7dc8ebc3e01665e4cdf","slug":"bjp-candidates-for-12-seats-in-haryana-could-not-be-decided","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 12 उम्मीदवारों के नाम पर फंसा पेच, कई सीटों पर असहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के 12 उम्मीदवारों के नाम पर फंसा पेच, कई सीटों पर असहमति
Tue, 01 Oct 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 12 के लिए भाजपा अभी अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। इन सीटों पर पेच फंसा हुआ है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति एक-दो दिन में इन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
पार्टी हाईकमान आम सहमति बनाकर ही उम्मीदवारों की घोषणा करना चाहता है। दक्षिण हरियाणा में राव इंद्रजीत के प्रभाव वाली अधिकांश सीटें घोषित कर दी गई हैं। अब सिर्फ कोसली, रेवाड़ी और गुरुग्राम सीटों पर ही प्रत्याशी तय होने हैं।
विज्ञापन
इन तीनों सीटों पर भाजपा के ही विधायक हैं। भाजपा यहां से भी जिताऊ उम्मीदवार ही उतारना चाहती है। कोसली से विधायक बिक्रम ठेकेदार व रेवाड़ी विधायक रणधीर कापड़ीवास की गिनती भी राव इंद्रजीत समर्थकों में की जाती है।
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल सुधारक विधायकों में शामिल हैं और उन्होंने सोमवार को ट्वीट भी किया है कि राव इंद्रजीत की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ सकती है।
इसके अलावा तोशाम, आदमपुर, नारायणगढ़, पानीपत सिटी और फतेहाबाद सीटों पर भी आम सहमति नहीं बन पाई है। गन्नौर, खरखौदा, महम व पलवल सीट पर भी भाजपा हाईकमान जिताऊ चेहरे उतारने को लेकर मंथन कर रहा है।