फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP candidate Buying house in Amritsar: great relief to Jaitley

अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी जेटली को बड़ी राहत

Mon, 14 Apr 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Buying house in Amritsar: great relief to Jaitley

पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी का कहना है कि अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली द्वारा अमृतसर में मकान खरीदने पर इसे चुनावी खर्च में नहीं जोड़ा जा सकता।

विज्ञापन


गुलाटी ने कहा कि इसे प्रचार के खर्च में कैसे जोड़ा जा सकता है। रहा सवाल कैप्टन की शिकायत का, तो उस पर जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट जरूर ली जाएगी। हाल ही में अरुण जेटली ने अमृतसर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू में मकान खरीदा है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

कैप्टन ने जेटली के घर की आयोग से की शिकायत

BJP candidate Buying house in Amritsar: great relief to Jaitley

उध्‍ार पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिह ने चुनाव आयोग को शिकायत पत्र भेजकर भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली के नए घर की कीमत को उनके चुनाव खर्च में शामिल करने की मांग की है।

शिकायत पत्र में कहा है कि जेटली का नया घर चुनाव प्रचार की मुहिम का एक हिस्सा है। इसके पीछे जेटली की मंशा अमृतसर के वोटरों को यह बताना है कि वह बाहरी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शहर की पॉश कॉलोनी में खरीदे गए नए घर की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा होनी चाहिए। आयोग के नियमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी की हैंडबुक, 2014 के पैरा नंबर 18.9.1 में कहा गया है कि घर की खरीद और रोज के खर्च के लिए जेटली की ओर से रजिस्टर रखा जाना चाहिए।

आप प्रत्याशी ने भी जेटली से पूछे सवाल

BJP candidate Buying house in Amritsar: great relief to Jaitley

आप प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह ने जेटली से पूछा है कि क्या यह सच है कि आप ने महज एक करोड़ रुपये में घर खरीदा है, जबकि इसका बाजार मूल्य ढाई करोड़ से ऊपर है।

भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली को अमृतसर में बंगला खरीदने पर मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि घर खरीदने के मामले में तो वे कै प्टन से आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अमृतसर में घर बनाया, लेकिन वे यहां के लोगों के लिए ‘मिस्टर इंडिया’ ही रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed