फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP appoints state incharges and co incharges in Punjab and Haryana and Chandigarh

2024 की तैयारी में जुटी भाजपा: विजय रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ तो बिप्लव देब को बनाया हरियाणा का प्रभारी

Fri, 09 Sep 2022 06:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Sep 2022 06:44 PM IST
सार

भाजपा ने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़ का नया प्रभारी बनाया है। वहीं नरिंदर सिंह रैना को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम के पास थी। हरियाणा में विनोद तावड़े की जगह त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब को प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
BJP appoints state incharges and co incharges in Punjab and Haryana and Chandigarh
बिप्लव देब और विजय रूपाणी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़ का नया प्रभारी बनाया है। चंडीगढ़ में किसी को सह प्रभारी नहीं बनाया गया है लेकिन नरिंदर सिंह रैना को पंजाब के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले चंडीगढ़ व पंजाब भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम के पास थी। इसके अलावा नगर निगम चुनाव के दौरान विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाकर चंडीगढ़ भेजा गया था। 

विज्ञापन


विनोद तावड़े को अब बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को पंजाब समेत 15 प्रदेशों व केंद्र शासित राज्यों में प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की है। दुष्यंत गौतम के प्रभारी रहते 2022 में भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था हालांकि परिणाम अच्छे नहीं रहे और भाजपा को सिर्फ दो सीटों पर ही विजय मिली थी। वहीं पंजाब भाजपा का बड़ा चेहरा तरुण चुघ को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब को हरियाणा भाजपा की जिम्मेदारी
हरियाणा भाजपा को 2024 में सत्ता में लाने का जिम्मा अब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव पर आ गया है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें प्रदेश प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान प्रभारी विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी लगाया गया है। तावड़े को दो साल से अधिक का समय बतौर प्रभारी हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लव त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। अब उन पर यह दारोमदार है कि भाजपा को वह कैसे 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाते हैं। भाजपा 2024 में अपने दम पर सत्ता में आना चाहती है, इसलिए नए सिरे से बिसात बिछाई जा रही है। 

आलाकमान धरातल तक पार्टी को मजबूत करना चाहता है। अब बूथ पालक, पन्ना प्रमुख को और सक्रिय करने की तैयारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीते दिनों हरियाणा प्रवास के दौरान पूरा फीडबैक लेकर जा चुके हैं। नए बदलाव को लेकर अनेक कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन इसके पीछे आलाकमान की संगठन में नयापन लाने की शुरुआत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed