फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP appointed three in-charges for Lok Sabha elections

Chandigarh News: भाजपा ने हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए तीन प्रभारी नियुक्त किए

Thu, 18 Jan 2024 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP appointed three in-charges for Lok Sabha elections
भाजपा ने हरियाणा लोकसभा चुनाव के लिए तीन प्रभारी नियुक्त किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। पार्टी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए तीन क्लस्टर बनाए हैं। पार्टी ने पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह को हिसार, सिरसा, रोहतक लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और महेंद्रगढ़ का और राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पंवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने राव नरबीर सिंह को नई जिम्मेदारी देकर उनका पद बढ़ाया है। इस मौके पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे बखूबी पालन करेंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में 146 क्लस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed