मोदी के ये 79 सिपहसालार बचाएंगे पंजाब में साख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में नगर निगम चुनाव के लिए पंजाब भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें नगर निगम पठानकोट, फगवाड़ा और मोगा के कुल 79 वार्डों से संबंधित उम्मीदवार शामिल हैं।
प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा की अध्यक्षता में लंबी चली बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए। बता दें कि शिअद के साथ समझौते के तहत निगमों वाले शहरों की सीटों की बांट पर सहमति लगभग बन चुकी है और केवल पठानकोट के कुछ वार्डों को लेकर ही अंतिम निर्णय अभी नहीं हो पाया है।
प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा के अनुसार वहां भी सहमति जल्द बन जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अन्य निगम वार्डों से उम्मीदवार तय करने के लिए बैठक में विचार-विमर्श जारी था।
उम्मीदवारों की पहली सूची इस प्रकार
नगर निगम पठानकोट
पठानकोट के 39 वार्डों के लिए उम्मीदवार फाइनल कर दिए गए हैं। इनमें निर्मल सिंह सरपंच, बलविंदर शर्मा, दलबीर कौर, राकेश, विजय सिंह, सरिता, सतीश महाजन साहनी, अनिल रामपाल, नीतू रसवान, सतपाल खुल्लर, प्रवीण शर्मा, अनिल वासुदेवा, अमित डोगरा, वीनू कुमारी, नीना देवी, दर्शन कुमार, शमशेर सिंह, सुनीता, अनीता, विश्वनाथ, हरीश पाल बिट्टू, अनु शर्मा, शशि कला, रमेश शर्मा, वीना, रोहित पुरी, इंद्र महाजन, गुलशन कुमार, जसवीर कौर, मीरा देवी, राजू महाजन, टेक चंद सैनी, विनय कुमार, भगवति, प्रबोध चंदर, सुनीता देवी, किशन चंद, रमेश शर्मा और आशा रानी शामिल हैं।
नगर निगम फगवाड़ा
फगवाड़ा के लिए पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें अजय सिंगला, बीरा राम, ओम प्रकाश बिट्टू, बलजिंदर कौर, विजय कुमार, परमिंदर सिंह पिंदा, विपिन सूद विक्की, सविता आहूजा, भारती शर्मा, अरुण खोसला, भव शेखर सूद, रोहित पाठक, सुनील चम, वीना चावला, रीटा, पुरुषोत्तम दास, जसविंदर कौर, चंदा मिश्रा, मंदीप कौर, सरबजीत कौर, इंद्रजीत सोनकर, कुलविंदर सिंह, नरेश कोट रानी, मंजीत लाल, परमजीत सिंह खुराना, सरिता सूद शामिल हैं।
नगर निगम मोगा
मोगा के लिए 14 पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इनमें गुरप्रीत सिंह सचदेवा, तरलोचन सिंह गिल, मुनीष कुमार, शशि बाला, बलविंदर सिंह, दलबीर कौर, राम सरूप, विनय शर्मा, बंत सिंह, ज्योति, अशोक सफरी, कुसुम बाली, पुरुषोत्तम पुरी और अनिल बंसल शामिल हैं।