Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP and Congress battle over credit; AAP calls it an election stunt

Chandigarh News: भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की जंग, आप ने बताया चुनावी स्टंट

Wed, 18 Nov 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress battle over credit; AAP calls it an election stunt
भाजपा-कांग्रेस में श्रेय की जंग, आप ने बताया चुनावी स्टंट
विज्ञापन

मालिकाना हक और किराये में कटौती पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस ने मनीष तिवारी को दिया श्रेय, आप ने समय पर उठाए सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले शहरवासियों के लिए बड़ी घोषणाओं पर राजनीतिक दल आमने-सामने आ गए हैं। पुनर्वास कॉलोनियों के हजारों परिवारों को मकानों का मालिकाना हक देने और अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का किराया 3200-3500 रुपये से घटाकर 800 रुपये करने के एलान के बाद श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। भाजपा इसे अपने वादों की पूर्ति बता रही है, कांग्रेस ने इन फैसलों का श्रेय सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों को दिया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने घोषणाओं को चुनावी स्टंट करार दिया है।
भाजपा : जनता से किया वादा निभाया
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की घोषणाओं को भाजपा केंद्र सरकार और पार्टी के प्रयासों का परिणाम बता रही है। प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के अनुसार, पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक दिलाना पार्टी के एजेंडे में लंबे समय से शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह फैसला संभव हुआ है। पार्टी इसे आगामी नगर निगम चुनाव में अपनी उपलब्धि के रूप में जनता के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस : मनीष तिवारी के प्रयासों का नतीजा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने घोषणाओं का स्वागत करते हुए शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने इन फैसलों का श्रेय सांसद मनीष तिवारी को दिया। लक्की के मुताबिक, तिवारी लगातार इन मुद्दों को संसद और केंद्र सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि राहत के फैसलों के लिए लगातार आवाज उठाने वालों के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप : चुनाव से पहले याद आई जनता
आम आदमी पार्टी ने घोषणाओं के समय पर सवाल उठाते हुए इन्हें चुनावी स्टंट बताया है। आप प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि जिन समस्याओं से शहरवासी वर्षों से जूझ रहे थे, उन पर चुनाव से ठीक पहले फैसले क्यों किए जा रहे हैं। आप ने घोषणाओं के वास्तविक क्रियान्वयन और लोगों तक लाभ पहुंचने की समयसीमा पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed