{"_id":"61c9e063e57ec942ed651253","slug":"bjp-and-congress-and-aap-won-one-each-out-of-three-seats-in-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीमाजरा ने रखा सबका मान: भाजपा-कांग्रेस और आप ने एक-एक सीट जीती, मौलीजागरां कांप्लेक्स व मौली गांव में खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा ने रखा सबका मान: भाजपा-कांग्रेस और आप ने एक-एक सीट जीती, मौलीजागरां कांप्लेक्स व मौली गांव में खिला कमल
Mon, 27 Dec 2021 09:26 PM IST
ajay kumar
गोविंद परवाना, संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
गोविंद परवाना, संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:26 PM IST
सार
मनीमाजरा ने सभी पार्टी को समान मान दिया है। यहां की तीन सीटों पर तीनों प्रमुख दलों ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी, भाजपा व कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर सात मौली कांप्लेक्स से विजयी भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर अपने समर्थकों के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगम चुनाव में मनीमाजरा के लोगों ने सभी तीनों सीटों पर प्रमुख पार्टियों का मान रखा। यहां भाजपा, आप और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट गई है। इनमें वार्ड नंबर- 4 से आप प्रत्याशी सुमन अमित शर्मा, वार्ड- 5 से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मेयर गुरचरण दास काला की पत्नी दर्शना रानी और वार्ड- 6 से भाजपा की सरबजीत कौर जीती हैं। सरबजीत कौर वर्तमान पार्षद जगतार सिंह जग्गा की पत्नी हैं। इससे पहले यहां सभी पार्षद भाजपा के थे। यह पहला मौका है कि मनीमाजरा की तीनों सीटें इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित थीं।
विज्ञापन
पूर्व मेयर और दर्शना रानी ने निकाली जीत की खुशी में रैली
वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की जीतने वाली पार्षद दर्शना रानी ने लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए पूरे वार्ड में रैली निकाली। इस दौरान उनके पति पूर्व मेयर गुरचरण दास काला ने रैली में पैदल चलकर एक-एक व्यक्ति से मिलकर सबका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उनका बेटा सुरेंद्र बब्बर मस्तू, इंद्रजीत बब्बर, केशव बब्बर, अशोक कुमार, भारत भूषण गोयल, सुरेश अग्रवाल, मोहसिन सुलेमानी, मनजीत सिंह बावा, संजय भजनी, गुरमेल सिंह काका, हीरा सिंह, राजेंद्र राझां, बिल्ला, राजवीर सिंह दहिया, अशोक भल्ला आदि के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
सुमन अमित शर्मा ने वोटरों का जताया आभार
वार्ड नंबर- 4 से आम आदमी पार्टी से जीतने वाले सुमन अमित शर्मा ने अपनी सास वीरवती, ससुर महावीर शर्मा जेठ सोनू शर्मा को साथ लेकर इंदिरा कॉलोनी और अपने पूरे वार्ड में रैली निकाली। रैली में समस्या समाधान टीम के संयोजक मनोज शुक्ला, पवन खिंची, रवि पासवान, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। सुमन अमित शर्मा ने अपनी सभी वोटरों को धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने उनके स्वर्गीय पति द्वारा किए गए कार्य याद कर उनका साथ दिया है जिससे वह जीत कर अपने पति अमित शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि देने में कामयाब हो पाई हैं।
विज्ञापन
पार्षद जगतार सिंह जग्गा ने पत्नी के साथ मिलकर निकाली रैली
वार्ड नंबर 6 से भाजपा पार्टी से जीतने वाले सबरजीत कौर ने अपने पति वर्तमान पार्षद जगतार सिंह जग्गा के साथ मिलकर रैली निकाल कर लोगों का आभार जताया है। रैली में उनके साथ जैलदार सर्वजीत सिंह सरवा, सज्जन सिंह, हरजीत सिंह खट्टरा, जैलदार रणदीप सिंह ढिल्लो, दविंदर सिंह, चरणजीत चन्नी, हरदीप सिंह ढिल्लो, हरप्रीत फत्तो, करणवीर ढिल्लो, कमल शर्मा आदि भी शामिल रहे।
मौली जागरां कांप्लेक्स और मौली गांव की सीट पर हुई भाजपा की जीत
वार्ड नंबर 7 मौली जागरां कांप्लेक्स और विकास नगर से भाजपा के मनोज कुमार सोनकर ने जीत हासिल कर वार्ड रैली निकाली। उनकी इस रैली में मौजूद पार्षद अनिल दुबे, मंडल प्रधान अरविंद सिंह, महासचिव भेरू गिरि, युवा मोर्च मंडल प्रधान आजाद मोर्य, अरविंद भद्धवाज, राम कुमार, उनके भाई सोनम सोनकर, जेतिंदर झा, दरबान सिंह, नेगी बलवंत सिंह रावत, राम लल्लन शामिल रहे। वार्ड नंबर 8 मौली गांव के साथ रायपुरकलां, रायपुरा खुर्द, मक्खन माजरा की सीट से भाजपा के हरजीत सिंह जीत कर अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर जश्न मनाया।