{"_id":"5f9bcbb254440f794c719c14","slug":"bjp-and-akali-dal-targets-on-punjab-government-on-the-issue-of-mukhtar-ansari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी पर पंजाब में सियासत गरमाई, भाजपा-अकाली दल ने बोला हमला, वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी पर पंजाब में सियासत गरमाई, भाजपा-अकाली दल ने बोला हमला, वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप
Fri, 30 Oct 2020 02:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल में रखे जाने पर भाजपा और शिअद ने सवाल खड़े किए हैं। दोनों राजनीतिक दलों ने पंजाब सरकार पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अंसारी के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अंसारी को पंजाब की जेल से तत्काल उत्तर प्रदेश स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा ने अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की अदालतों से दूर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया। अश्वनी शर्मा ने मोहम्मदबाद सीट से भाजपा विधायक अलका राय की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि अलका राय ने पंजाब में कांग्रेस सरकार पर मुख्तार अंसारी की मदद करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अदालतों ने मुख्तार अंसारी को तलब किया था लेकिन पंजाब सरकार उन्हें यूपी भेजने को तैयार नहीं है। उन्होंने उन जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की जो अंसारी की रक्षा के लिए पंजाब सरकार का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिअद नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि जिस तरह से अंसारी की रोपड़ में वीआईपी तरीके से सहायता की जा रही है, इससे संकेत मिलता है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अंसारी का इस्तेमाल करने की बड़ी साजिश है।