फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए उनके बारे में वो सब कुछ, जिनके दीवाने हैं युवराज सिंह

Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
birthday celebration, know all about cricketer yuvraj singh wife hazel keech
युवराज ​सिंह
आइए आपको बताते हैं उस शख्स के बारे में सब कुछ, जिनके दीवाने हैं 'सिक्सर ​किंग' युवराज सिंह। आज उनका जन्मदिन है, जो काफी धूमधाम से मनाया गया।
birthday celebration, know all about cricketer yuvraj singh wife hazel keech
हेजल कीच
हम बात कर रहे हैं युवराज ​सिंह की 'लेडी लक' हेजल कीच के बारे में। वे अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने पति युवराज सिंह और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते हुए की फोटो शेयर कीं। गत 30 नवंबर 2016 को उन्होंने युवराज सिंह के साथ शादी की और हमेशा के लिए इंडिया की होकर रह गईं। दो बार शादी करने के कारण इनका विवाह उत्सव काफी चर्चा में रहा।
birthday celebration, know all about cricketer yuvraj singh wife hazel keech
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड अदाकारा हेजल कीच का भारत से काफी पुराना नाता रहा है। हालांकि उनकी पैदाइश और पढ़ाई लिखाई इंग्लैंड में ही हुई। हेजल का जन्म ब्रिटेन में हुआ। उनके पापा ब्रिटिश मूल के हैं, जबकि उनकी मां मॉरिशस में जन्मी और पली-बढ़ीं। उनकी मां मूल रूप से बिहार की हैं। हेजल की पूरी फैमिली ब्रिटेन में ही रहती है। मां के बेहद नजदीक हेजल हमेशा का भारत का बेहद लगाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday celebration, know all about cricketer yuvraj singh wife hazel keech
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : Instagram
हेजल कीच न सिर्फ वेस्टर्न डांस इंडियन क्लासिकल डांस में भी एक्पर्ट है। वह अच्छी हिंदी भी बोल लेती है। उन्हें गाना गाने भी शौक है। हेजल को घूमने का बहुत शौक है और वॉटर स्पोर्ट्स में उन्हें सर्फिंग बहुत पसंद है। वो पॉन्डिचेरी में खासतौर पर सर्फिंग क्लासेज लेती हैं। हेज़ल कीच जब 18 साल की थी तो छुट्टियों में भारत घूमने आयी थी, लेकिन वे यहीं रुक गईं, क्योंकि उन्हें यहां मॉडलिंग का ऑफर मिल गया था।
विज्ञापन
birthday celebration, know all about cricketer yuvraj singh wife hazel keech
हेजल कीच
बॉडीगार्ड मूवी में करीना कपूर की बहन के रोल में आपने हेजल को देखा होगा। हेजल कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।  2012 में तेलुगु फिल्म 'मैक्सिम' के एक सांग 'आ अमले अमलापुरम' में हेजल का आइटम सांग काफी चर्चा में आया। 2013 में वह बिग बॉस में नजर आई थी। इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में वह जल्दी ही आउट हो गई थी। लेकिन कार्यक्रम से बाहर होने से पहले हेजल ने 'आ अमले अमलापुरम' सांग पर सलमान के साथ डांस भी किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed