{"_id":"feea56bd41ba993b71b81361ce1e2e3d","slug":"birth-certificate-will-provide-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी बहुत बड़ी सुविधा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी बहुत बड़ी सुविधा मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Nov 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों को अब नवजात के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए एक सप्ताह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के समय ही जन्म प्रमाणपत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से पीजीआई, जीएमसीएच, सेक्टर-32 और सेक्टर-16 के अस्पताल के लिए सब रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिए गए हैं जो बच्चे कि जन्म लेने के बाद अस्पताल में ही प्रमाणपत्र जारी कर देंगे।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार, पहली जन्म प्रमाणपत्र की प्रति निशुल्क मिलेगी। नगर निगम की ओर से इन तीन सरकारी अस्पतालों में इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है। लेकिन अभी फिलहाल निजी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को तुरंत प्रमाणपत्र जारी करने की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन शुरू करने की भी है योजना
नगर निगम की जन्म एवं मृत्यु दोनों प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन जारी करने की योजना है। जो कि अगले दिनों में नगर निगम की ओर से जारी की जाएगी। इसके साथ घर बैठकर ही आनलाइन प्रमाणपत्र मिल जाएगा।