{"_id":"5cf6b20ebdec22076a49b58f","slug":"birender-singh-comments-on-haryana-govt-for-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने अपनी सरकार को लिया आड़े हाथ, बोले-इस वजह से हो रही बदनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने अपनी सरकार को लिया आड़े हाथ, बोले-इस वजह से हो रही बदनामी
Wed, 05 Jun 2019 12:09 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
चौधरी बीरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में बीते कुछ दिनों में बढ़ते अपराध पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी ने चिंता जताई है। उन्होंने सामाजिक तौर पर भी चिंतन करने की जरूरत पर जोर दिया है। उधर, कांग्रेस के एआईसीसी मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ऐसे मामलों में सामाजिक दृष्टि से भी कदम उठाने की जरूरत है। एक तरफ हमारी कामयाबी है, लिंग अनुपात को लेकर हरियाणा बदनाम था, आज हरियाणा में लिंग अनुपात बढ़ा है, सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन अपराध बढ़ने से बदनामी भी हो रही है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि पुलिस तक सुरक्षित नहीं है। दो जून को नारायणगढ़ में एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करनाल से नवनियुक्त भाजपा सांसद संजय भाटिया के सिक्योरिटी गार्ड को अपराधियों ने हमला बोलकर घायल कर दिया। सरकार हाथ पर हाथ धरे न बैठे, सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
बीरेंद्र सिंह का ट्वीट
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में यकायक बढ़ी आपराधिक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन के कानून व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने के अलावा हमें सामाजिक तौर पर भी चिंतन की जरूरत है।